एक्सप्लोरर

उत्तराखंड भ्रमण पर 14 अक्टूबर को निकलेगी पवित्र छड़ी यात्रा, CM धामी होंगे शामिल

Chadi Yatra 2024 in Haridwar: देवभूमि उत्तराखंड में पवित्र छड़ी यात्रा की तारीख निर्धारित हो गई है. इस यात्रा के दौरान पवित्र छड़ी कई महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरेगी. इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं.

Haridwar News Today: उत्तराखंड के हरिद्वार से 'श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा' की पावन पवित्र छड़ी यात्रा आगामी 14 अक्टूबर को निकाली जाएगी. इस दौरान यह उत्तराखंड के समस्त पौराणिक तीर्थ स्थलों की यात्रा पर रवाना होगी. जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरी गिरी महाराज के निर्देश पर कल सोमवार (30 सितंबर) को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि महाराज, सचिव महंत महेश्पूरी, महंत सुरेशानंद सरस्वती ने अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की.

पवित्र छड़ी को शुभ मुहूर्त में थानापति महंत आकाश गिरी, थानापति महंत ग्वालापुरी की अगुवाई में नागा संन्यासियों के साथ बागेश्वर के लिए रवाना किया. महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया प्राचीन काल में पवित्र छड़ी बागेश्वर से उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना होती थी. 

पवित्र छड़ी शुभ मूहूर्त में होगी रवाना
महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया की इसी प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए पवित्र छड़ी बागेश्वर के लिए रवाना की गई है. जहां जूना अखाड़े के महंत शंकर गिरी, महंत पुष्कर राजगीरी के जरिये पवित्र छड़ी को सरयू और गोमती नदी के पवित्र संगम में स्नान कराया जाएगा.

इसके बाद पौराणिक बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर उत्तराखंड की यात्रा का शुभारंभ करेंगे. महंत प्रेम गिरि ने बताया कि पवित्र छड़ी आगामी 3 से 12 अक्टूबर तक नगर भ्रमण करेगी. इस बीच पवित्र छड़ी सभी अखाड़ों, पौराणिक मंदिरों, आश्रमों और अन्य स्थानों पर पूजा अर्चना के लिए जाएगी. 

इसी क्रम में 13 अक्टूबर को हर की पौड़ी पर सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और नागा संन्यासियों के साथ श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मां गंगा की पूजा अर्चना की जाएगी. मौके पर दुग्ध अभिषेक कर यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा.

सीएम धामी को भेजा गया निमंत्रण
महंत प्रेम गिरि महाराज के मुताबिक,14 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में पवित्र छड़ी उत्तराखंड के समस्त तीर्थों के लिए रवाना होगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पवित्र छड़ी यात्रा के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया गया है. इस छड़ी यात्रा का समापन 7 नवंबर को होगा.

ये भी पढ़ें: पति को देखते-देखते पत्नी को भी लगी गुटखा खाने की लत, पुलिस तक पहुंच गया मामला

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget