एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में हो रहा सम्मेलन, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड में पर्यटन और आर्थिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसका उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया.

Dehradun News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में पर्यटन और आर्थिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (Uttarakhand Tourism Development Board) की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. देहरादून (Dehradun) के जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बतौर मुख्य अतिथि किया. कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

क्या होगी चुनौती
कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने कहा, "उत्तराखंड के लिए पर्यटन रीढ़ की हड्डी का काम करता है. कोरोना काल में पर्यटन उद्योग पटरी से उतर गया था." उन्होंने कहा, "सरकार के लिए राज्य में जो यात्री सैलानी आएंगे उनका आतिथ्य सत्कार अच्छा हो सके ये चुनौती बड़ी है. इस बार की यात्रा सभी रिकार्ड तोड़ेगी. यात्रा शुरू होने से पहले ही होटल भी बुक होने लगे हैं."

पुलिस पर क्या बोले
सीएम ने कहा कि पुलिस को भी सही मायने में मित्र पुलिस की भूमिका निभानी होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन्हें भी पहचान दिलानी है. होटल वालों को भी पारंपरिक व्यंजनों को प्रमोट करना होगा. राज्य आंदोलन की मूल भावना भी पर्यटन को बढ़ानी वाली थी.

कार्यक्रम में क्या होगा आयोजन
कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन को भविष्य में बढ़ावा देने, कोरोना काल के बाद पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए उठाए जाने वाले कदम और यूटीडीबी निवेश नीति जैसे अहम मुद्दों पर दो सत्रों का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में कोरोना काल से सीख और इस दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा के लिए भी विशेष सत्र रखा गया है. इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ यूटीडीबी निवेश नीति पर अपने विचार रख रहे हैं.

क्या बोले सतपाल महाराज
इस दौराना सतपाल महाराज ने बताया, "चार धाम यात्रा के लिए हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उसमें काफी बंदोबस्त किया गया है. इसमें रिकॉर्ड कायम होगा क्योंकि काफी यात्री आने वाले हैं, क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में काफी गर्मी पड़ रही है. अपने सुखद अनुभव के लिए और धार्मिक यात्रा के लिए लोग पहाड़ की तरफ आ रहे हैं. अभी-अभी मुख्यमंत्री जी ने कैरावान देखा है जो कि एक चलता फिरता घर है. कैरावान कैंपिंग ग्राउंड्स हम लोग बनाएंगे, जिसमें लोग तंबू में भी रह सकते हैं. कैरावना में भी रह सकते हैं जिसका बड़ा प्रचार प्रसार होगा. हमने बहुत से स्थान अंकित किए हैं जिसकी सूचना हम यात्रियों को देने का प्रयास करेंगे. हम चाहते हैं यात्री वहां पर भी जाएं."

ये भी पढ़ें-

Ghaziabad News: गाजियाबाद के रहने वाले छात्र की कनाडा में गोली लगने से मौत, सदमे में परिवार

Gorakhpur Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर हमले के मुख्य आरोपी से पूछताछ कर सकती है NIA, जानें लड़की वाला एंगल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget