एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद के रहने वाले छात्र की कनाडा में गोली लगने से मौत, सदमे में परिवार

साहिबाबाद के रहने वाले भारतीय छात्र के कार्तिक वासुदेव की कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार का हाल बेहाल है.

Sahibabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के रहने वाले भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी में मौत हो गई. वह कनाडा के टोरंटो में ग्लोबल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था साथ ही वह एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहा था. कार्तिक जनवरी में पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था उसके परिवार ने बताया कि जैसे ही वह कनाडा समय के अनुसार करीब शाम को 5 बजे मेट्रो स्टेशन से बाहर निकला तभी किसी ने उस पर गोली चला दी. उन्हें आशंका है कि लूटपाट के चलते उस पर गोली चलाई गई जिसमें उसकी मौत गई.

परिवार का हाल बेहाल
कार्तिक के परिवार के पास टोरंटो पुलिस का फोन आया जिसमें उन्होंने बताया कि कार्तिक अब इस दुनिया में नहीं रहा फिलहाल उनके पास अधिक जानकारी नहीं है. वह कनाडा में सुबह होने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद वह अधिक जानकारी ले सकें कार्तिक दो भाइयों में सबसे बड़ा था कार्तिक के पिता गुरु ग्राम में नौकरी करते हैं और गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्तिक के परिवार वालों का हाल बेहाल हो गया है. उन्हें इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है.

सात अप्रैल को मिली थी गोलीबारी की सूचना

टोरंटो पुलिस सेवा को सात अप्रैल को स्थानीय उपनगर स्टेशन पर गोलीबारी की सूचना मिली थी. स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कार्तिक वासुदेव को गोलियां मारी गई थीं. मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘इस घटना से बेहद दुखी हूं. परिवार के प्रति संवेदनाएं.’’ टोरंटो पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे, साथ ही वहां लगे कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है. टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘हम टोरंटो में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से स्तब्ध और व्यथित हैं.’’

यह भी पढ़ें:

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के मामले पर सरकार ने दी यह जानकारी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget