एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: डिजिटल की दुनिया में उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ई-विधानसभा एप्लिकेशन का शुभारंभ किया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही अब पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा ने एक नया और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए डिजिटल प्रणाली की ओर कदम बढ़ाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ई-विधानसभा एप्लिकेशन का शुभारंभ किया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही अब पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी. इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता, दक्षता और कार्य प्रणाली में सुधार लाना है. ई-विधानसभा एप्लिकेशन के माध्यम से विधानसभा की सभी कार्यवाहियां डिजिटल रूप से संचालित की जाएंगी. इससे कागज की बचत होगी और प्रक्रियाओं को अधिक सुचारू रूप से निष्पादित किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पहल को राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. 

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे न केवल संसदीय कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि विधायकों और अधिकारियों के कामकाज में भी सुधार होगा. वे अपने प्रश्न, प्रस्ताव, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे विधानसभा की कार्यवाही को लाइव ट्रैक कर सकेंगे. सभी आवश्यक दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी उपलब्ध होगी, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान होगी. इस नई डिजिटल प्रणाली से विधानसभा की सभी प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेंगी. निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और जनता तक सटीक जानकारी पहुंचाना अधिक सुगम होगा.

'टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग की दिशा में बड़ी सफलता'
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि यह पहल प्रशासनिक सुधार और टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग की दिशा में एक बड़ी सफलता है. अब सदन के सभी दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे, जिससे विधायकों को फाइलों और कागजात की जरूरत नहीं पड़ेगी. विधायक अब अपने प्रश्न, प्रस्ताव और नोटिस ऑनलाइन जमा कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध होगी. विधानसभा की सभी कार्यवाहियों की जानकारी विधायकों को रियल-टाइम में प्राप्त होगी. सरकार इस पहल को राज्य के डिजिटल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम मान रही है. संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाएगी.

विपक्ष ने इस प्रणाली का किया स्वागत
वहीं, विपक्ष ने इस प्रणाली का स्वागत करते हुए सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग भी दोहराई. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि ई-विधानसभा एक अच्छी पहल है, लेकिन सत्र की अवधि तीन दिन रखना सही नहीं है. उन्होंने सुझाव दिया कि इस डिजिटल प्रणाली का उपयोग विधायकों को अधिक समय देकर किया जाना चाहिए.

उत्तराखंड विधानसभा का डिजिटल रूपांतरण एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे राज्य में विधायी कार्यों की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी. ई-विधानसभा एप्लिकेशन से कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे विधायकों और जनता दोनों को लाभ मिलेगा. यह कदम उत्तराखंड को डिजिटल इंडिया अभियान की मुख्यधारा में और आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगा.

ये भी पढ़ें: 'कुंभ में सनातन के नाम पर हुआ धन का दुरुपयोग', शिवपाल यादव का योगी सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget