एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसों पर सीएम धामी सख्त, SOP के लिए गठित की दस सदस्यों की टीम

Uttarakhand News: केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद राज्यके मुख्यमंत्री बेहद सख्त रुख अपनाते हुए दिख रहे हैं. घटना के बाद उन्होंने एसओपी बनाने के लिए कहा था जिसके लिए कमेटी बन गई है.

Uttarakhand News: हाल ही में केदारनाथ में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद सीएम धामी ने अपनी नाराजगी जताई थी. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि उत्तराखंड में चलने वाले तमाम हेली सेवाओं के लिए एक SOP तैयार की जाएगी. जिस पर एक्शन लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए थे.

अब इसको लेकर कमेटी गठित कर दी गई है, जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को सौंपेगी जिसके बाद प्रदेश में तमाम हेली सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण SOP जारी की जाएगी जिसके अनुसार प्रदेश में चल रही तमाम हेली सेवाएं संचालन करेंगे उसके अनुसार ही उड़ान भरी जाएंगी उसका उल्लंघन होने पर बड़ी कार्यवाही भी की जाएगी.

सचिव गृह की अध्यक्षता में कमेटी गठित
अब हेलिकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी बनाने के लिए सचिव गृह की अध्यक्षता में दस सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो जल्द इस SOP के बारे में जानकारी देगी. प्रदेश में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया यानी (एसओपी) बनाने के लिए गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई, यह समिति 15 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने अपनी सिफारिशें शासन को सौंपेगी जिसके बाद सरकार इस SOP को प्रदेश एम लागू करेगी.

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के आदेश पर गठित इस समिति में 10 सदस्य होंगे,उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ समिति की सदस्य सचिव होंगी,इसके सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन, महानिदेशक डीजीसीए, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, मौसम विभाग से नामित अधिकारी, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र यातायात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, डीजीसीए व यूकाडा की ओर से नामित एक-एक हेली सेवा ऑपरेटर व पायलट सदस्य होंगे.

समिति का क्या काम होगा?
सरकार द्वारा बनाई जारही समिति हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने के साथ भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी, इसके अलावा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में मानव संसाधन, उपकरण, प्रशासनिक सुधार के लिए सुझाव, पूर्व में तैयार की गई एसओपी में संशोधन, मौसम संबंधी जानकारी के लिए संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने व प्रदेश में हवाई यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव सरकार को देगी.

जिसके बाद सरकार अपना निर्णय लेगी और प्रदेश की पहली हेली SOP तेयार कर जारी की जाएगी जिसके बाद प्रदेश में चल रही तमाम हेली कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी इस SOP के अनुसार ही हेली सेवाओं का संचालन करना होगा. SOP  का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का पीलीभीत सदर में 13150 नाम बदलने का दावा, सुप्रिया श्रीनेत ने दिखाई तस्वीर
कांग्रेस का पीलीभीत सदर में 13150 नाम बदलने का दावा, सुप्रिया श्रीनेत ने दिखाई तस्वीर
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
सिद्धार्थनगर में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
सिद्धार्थनगर में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
अखिलेश यादव की राह पर आराधना! यूपी कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला
अखिलेश यादव की राह पर आराधना! यूपी कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget