एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से मलबे में बह गए थे 11 लोग, 2 शव बरामद, 9 लोगों की तलाश जारी

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. सोमवार को पिथौरागढ़ में बादल फटने से कई घर जमींदोज हो गए. मलबे की चपेट में आने की वजह से 11 लोग बह गए थे जिनमें से 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी सब डिवीजन में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से मंगलवार को 2 और शव बरामद किए गए है. सोमवार तड़के बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है. मौके पर मौजूद पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने बताया कि बचाव दल ने टांगा गांव में मलबे के ढेर से दो शवों को बाहर निकाला है. भारी बारिश के दौरान टांगा में बादल फटने से 11 लोग लापता हो गए थे.

जिलाधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के बाद मलबे में बहे 9 अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में राज्य एसडीआरएफ के 10 और राजस्व पुलिस के 20 कर्मियों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दो चिकित्सा दल भी उनके साथ मौके पर मौजूद हैं. सोमवार तड़के इलाके में बादल फटने की घटना में पास के ही गैला गांव में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी.

गौरतलब है कि, उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर सड़क में दरार आ गई है. शनिवार को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की वजह से गोरी नदी के पानी में 4 घर बह गए थे. 21 से 23 जुलाई के बीच प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget