एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से मची तबाही, मलबे में बहे 11 लोग, 3 की मौत

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. पिथौरागढ़ में बादल फटने से कई घर जमींदोज हो गए हैं. मलबे की चपेट में आने की वजह से 11 लोग बह गए.

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. रविवार देर रात बंगापानी के टांगा गांव में बादल फटने से तबाही मच गई. बदल फटने के बाद कई घर जमींदोज हो गए और 11 लोग मलबे में बह गए हैं, जिनकी तलाश गांव के लोग कर रहे हैं. तबाही में गांव की तरफ आने वाले तमाम रास्ते ध्वस्त हो गए हैं. मुनस्यारी के गैला पत्थरकोट में 3 मकानों के दबने की भी सूचना है जिसमें 3 लोगों की मौत भी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

मुनस्यारी के सेरा सुराईधार में नदी का ने कहर मचा रखा है. नदी का पानी गांव की तरफ बढ़ रहा है. कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं. कई गांवों में तो ग्रामीणों ने घर के बाहर रहकर रात बिताई. पानी के तेज बहाव की वजह से जमीन का कटाव तेजी से हो रहा है, जिसकी वजह से कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है.

सैनर गांव में भूस्खलन की वजह से सम्पर्क टूट गया है. धारचूला में टनकपुर-तवाघाट राजमार्ग में भूस्खलन के कारण सड़कें ध्वस्त हो गई हैं. तेज बारिश से कालिका के खुमती में मकान दब गए हैं. राहत की बात ये है कि समय रहते लोग घरों से बाहर आ गए जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया. कई क्षेत्रों में संचार सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है. प्रभावित क्षेत्रों की तरफ एसडीआरएफ को रवाना कर दिया गया है.

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से मची तबाही, मलबे में बहे 11 लोग, 3 की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर सड़क में दरार आ गई है. शनिवार को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की वजह से गोरी नदी के पानी में 4 घर बह गए थे. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपील, सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार आने से बचें श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के रामपुर से टला खतरा, अब उत्तराखंड की ओर बढ़ा टिड्डियों का दल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
वाराणसीः नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो, CM योगी ने तैयारियों की समीक्षा
वाराणसीः नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो, CM योगी ने तैयारियों की समीक्षा
UP: बारिश से खराब हुईं सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त, CM योगी ने दिए निर्देश
UP: बारिश से खराब हुईं सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त, CM योगी ने दिए निर्देश
UP: योगी सरकार इमरजेंसी हेल्थकेयर को बना रही हाईटेक, गोल्डन ऑवर में मरीजों को मिलेगी शीघ्र मदद
UP: योगी सरकार इमरजेंसी हेल्थकेयर को बना रही हाईटेक, गोल्डन ऑवर में मरीजों को मिलेगी शीघ्र मदद

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में खुलेंगी 75 हजार नई डेयरियां
पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में खुलेंगी 75 हजार नई डेयरियां
Embed widget