एक्सप्लोरर

Exclusive: सीएम धामी बोले- 70 सालों पर भारी हैं पिछले सात वर्ष, फिर नहीं होगी महाकुंभ जैसी घटना 

एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पिछले सात सालों में जो काम शुरू हुए वो पिछले कई सालों पर भारी पड़ते हैं. 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Interview: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दो बार के बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने हैं. धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं. 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं. पुष्कर सिंह धामी ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत की है.

सभी को साथ लेकर काम करूंगा 
एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा मेरी कर्मस्थली है और कभी कोई इच्छा व्यक्त नहीं करी इसके बाद भी मुझे मुख्य सेवक के रूप में काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, सभी को साथ लेकर, सभी का मार्गदर्शन लेकर कोशिश करूंगा कि सबकी अपेछा के अनूरूप काम कर सकूं. 

एतिहासिक काम हुए हैं
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले से ही बहुत सारे काम उत्तराखंड के अंदर हुए हैं. 2014 के बाद से जबसे मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने उत्तराखंड के अंदर अभूतपूर्व काम हुए हैं, एतिहासिक काम हुए हैं. मुख्यमंत्री बदलने को लेकर सीएम धामी ने कहा कि कई बार ऐसी स्थितियां बन जाती हैं, ये कोई असामान्य बात नहीं है. जिसको भी देश काल परिस्तिथि के अनुसार उपयुक्त समझते हैं उसको काम देते हैं. जो भी काम पिछले चार साल में शुरू हुए हैं उनको पूरा करवाया जाए यही प्राथमिकता है. 

पार्टी में कोई लड़ाई नहीं चल रही है
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी में कोई लड़ाई नहीं चल रही है. भारत युवाओं का देश है. कहीं कोई परेशानी नहीं है, सभी का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ेंगे. धामी ने कहा कि हम उत्तराखंड को अगले तीन महीने में पूरी तरह से वैक्सीनेट करेंगे. कांवड़ यात्रा के लेकर सीएम धामी ने कहा कि ये हमारी आस्था का सब्जेक्ट है. हमारे यहां यूपी से भी लोग आएंगे, हरियाणा से भी लोग आएंगे लेकिन हमारा सबसे पहला फोकस ये रहेगा कि किसी के जान माल की हानि ना हो. धामी ने का कि महाकुंभ जैसा कोई जोखिम नहीं उठाएंगे.   

धर्मांतरण के लेकर पहले से है कानून 
धर्मांतरण के लेकर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पहले ही इसे लेकर कानून है अगर उसे और कठोर बनाने की बात आएगी तो वैसा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम सबके साथ न्याय करेंगे, तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे. प्रदेश के लिए जो अच्छी नीतियां हैं उनको अमल में लाएंगे. 

पीएम का उत्तराखंड से लगाव है
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से लगाव है. लोग भी उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है. केदारनाथ में निर्माण का कार्य चल रहा है. ऑल वेदर रोड पर भी काम जारी है. सीएम धामी ने कहा कि केंद्र की तरफ से पिछले सात सालों में जो काम शुरू हुए वो पिछले कई सालों पर भारी पड़ते हैं.
 
बातें कम और काम ज्यादा होना चाहिए
किसान आंदोलन को लिए सीएम धामी ने कहा कि ये परिवार की बात है और अगर परिवार में कोई बात आती है तो बैठकर उसका समाधान निकालेंगे. लोकल स्तर पर बैठकें हुई हैं और जो भी काम हुए हैं वो किसानों के हित में हुए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरफ से जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं वो देश को आगे बढ़ाने वाले हैं. सीएम धामी ने कहा कि वो कम बोलने पर विश्वास करते हैं. बातें कम और काम ज्यादा होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें:

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी कामयाबी, विपक्ष ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget