एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर मार्ग निर्धारित, प्लान A, B और C के तहत संचालित होगी यात्रा

Uttarakhand Chardham Yatra Routes: चारधाम यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने तीन चरणों में प्लान तैयार किया है. भीड़ की स्थिति के अनुसार इन तीनों प्लानों को लागू किया जाएगा

Chardham Yatra News: चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है. यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस ने स्थिति के अनुसार तीन चरणों प्लान ए, बी और सी के तहत यातायात संचालन की रणनीति बनाई है. भीड़ की स्थिति के अनुसार इन तीनों प्लानों को लागू किया जाएगा.

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और रुद्रप्रयाग समेत सभी संबंधित जिलों के लिए अलग-अलग रूट चार्ट और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. साथ ही हर जिले में वाहनों की पार्किंग, एंट्री और एग्जिट पॉइंट, डायवर्जन स्थल और नो एंट्री जोन की पहचान कर ली गई है.

चारधाम यात्रा को लेकर 3 चरणों में प्लान तैयार
प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने कई तरह की तैयारियां की है. जिनमें गाड़ियों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं. इसके साथ ही यात्रा को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया जाएगा. जिसके लिए 3 चरणों में प्लान तैयार किया गया है.

चारधाम यात्रा में सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव ऋषिकेश और तपोवन क्षेत्र पर पड़ता है. इसलिए देहरादून जिले के लिए तीन चरणों में रूट प्लान तय किया गया है. प्लान A के तहत हरिद्वार से आने वाले वाहन सप्तऋषि-रायवाला-नेपाली फार्म होते हुए श्यामपुर चौकी, नटराज चौक, ढालवाला, भद्रकाली और तपोवन होकर ब्रह्मपुरी-शिवपुरी भेजे जाएंगे. देहरादून से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आगे भेजे जाएंगे.

प्लान बी और प्लान सी में क्या है?
प्लान B में ट्रैफिक दबाव अधिक होने की स्थिति में मार्ग थोड़ा बढ़ाया गया है. इसमें नेपाली फार्म से लालतप्पड़, भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए वाहन नटराज चौक, भद्रकाली, तपोवन चौकी, ब्रह्मपुरी-शिवपुरी की ओर भेजे जाएंगे. प्लान C अत्यधिक भीड़ की स्थिति में लागू होगा. इसमें गुजराडा कट, नरेंद्रनगर, प्लास्डा चौकी होते हुए भद्रकाली और फिर तपोवन-शिवपुरी की ओर ट्रैफिक भेजा जाएगा.

नए एक्सप्रेसवे से देहरादून आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. ये वाहन आशारोड़ी-आईएसबीटी होते हुए शिमला बाइपास, विकासनगर, डाकपत्थर, जमुना पुल से उत्तरकाशी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे. शिवपुरी से वापस आने वाले वाहन ब्रह्मपुरी तिराहा, गरुड़चट्टी, बाइपास रोड से पशुलोक बैराज और फिर चीला होते हुए हरिद्वार जाएंगे. देहरादून की ओर लौटने वाले वाहन तपोवन चौकी, भद्रकाली, ढालवाला, नटराज चौक से वापसी करेंगे.

दिल्ली और मेरठ के वाहनों के लिए क्या प्लान?
ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए चंद्रभागा पुल से जयराम आश्रम तक जीरो जोन घोषित किया गया है. यहां ऑटो और विक्रम को सवारी उतारने के लिए नहीं रुकने दिया जाएगा. अधिक दबाव होने पर इन्हें भी बाइपास रूट से डायवर्ट किया जाएगा.

दिल्ली और मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए नारसन-मंगलौर-कोर कॉलेज-गुरुकुल कांगड़ी से हरिद्वार भेजा जाएगा. भीड़ बढ़ने पर ये वाहन लक्सर, फेरुपुर होते हुए पंतद्वीप और अन्य पार्किंग स्थलों में पहुंचेंगे. पंजाब की ओर से आने वाले वाहन सहारनपुर-भगवानपुर मार्ग से हरिद्वार आएंगे. प्लान बी के तहत ये वाहन लक्सर होते हुए पहुंचेंगे.

ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा
नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन श्यामपुर-चंडी चौक होकर अलकनंदा, पंतद्वीप और नीलधारा पार्किंग में खड़े किए जाएंगे. ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने और आने वाले वाहनों के लिए नरेंद्रनगर, चंबा और देवप्रयाग के वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. भारी भीड़ की स्थिति में यातायात को चंबा-गजा-देवप्रयाग और रानीचौरी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा.

ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जाने वाले वाहन कीर्तिनगर, पौड़ी चुंगी, श्रीकोट, धारी देवी होते हुए रुद्रप्रयाग जाएंगे. वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बुघाणी, खिर्सू, खेड़ाखाल मार्ग का उपयोग किया जाएगा. श्रीनगर से केदारनाथ धाम के लिए वाहन जवाड़ी, अगस्त्यमुनि, कुंड, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग होते हुए जाएंगे. वापसी में फाटा, कालिमठ तिराहा, कुंड होकर वाहन श्रीनगर पहुंचेंगे.

बद्रीनाथ जाने वाले वाहन गोविंदघाट पहुंचेंगे
बद्रीनाथ के लिए जाने वाले वाहन गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली होते हुए जोशीमठ से गोविंदघाट पहुंचेंगे. अधिक भीड़ की स्थिति में वाहन गोपेश्वर-चोपता मंड मार्ग से भेजे जाएंगे. केदारनाथ जाने वाले वाहन चमोली से चोपता होकर कुंड की ओर भेजे जाएंगे.

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा मार्ग को सेक्टर और जोन में बांटकर ट्रैफिक प्लान बनाया गया है. सभी जिलों के एसपी को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं. यातायात संचालन के दौरान पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें- 'अग्निवीर जैसी अधूरी योजनाओं से देश की सुरक्षा से खिलवाड़', पहलगाम हमले पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget