एक्सप्लोरर

'अग्निवीर जैसी अधूरी योजनाओं से देश की सुरक्षा से खिलवाड़', पहलगाम हमले पर बोले अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack: सपा चीफ अखिलेश यादव ने सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि BJP सरकार पर्यटकों को कश्मीर घूमने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम नहीं करती.

Akhilesh Yadav on Pahalgam Terror Attack: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने एक मीडिया में बयान जारी कर कहा कि इतने बड़े और दर्दनाक हादसे पर भी बीजेपी ने संवेदना दिखाने की बजाय, राजनीतिक प्रचार के लिए विज्ञापन छापकर अपने अमानवीय चेहरे को उजागर कर दिया है.

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने एक क्रूर हमले को अंजाम दिया था, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कई पर्यटक मारे गए. इस घटना ने देश को हिला दिया है. हमले के बाद बीजेपी द्वारा छपवाए गए एक विज्ञापन को लेकर राजनीतिक हलकों में गुस्सा है, जिसे अखिलेश यादव ने ‘घोर निंदनीय’ करार दिया.

अखिलेश ने कहा, “जिन लोगों ने इस हमले में अपनों को खोया है, उनके जख्मों पर बीजेपी ने नमक छिड़कने का काम किया है. विज्ञापन चाहे अब हटवा दिया जाए, लेकिन इसका पाप माफ नहीं किया जा सकता. बीजेपी हर आपदा में सत्ता और सियासत के मौके तलाशती है.”

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में इतनी बड़ी घटना के लिए वह अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती. “जब सब कुछ बीजेपी सरकार के नियंत्रण में है, तो सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक क्यों हुई? ये केंद्र सरकार की विफलता है कि वह समय रहते कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर सकी.”

 पहलगाम कोई वीरान इलाका नहीं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सरकार की सुरक्षा नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि “बीजेपी सरकार एक ओर पर्यटकों को कश्मीर घूमने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं करती. पहलगाम कोई वीरान इलाका नहीं, बल्कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. वहाँ पहले से सुरक्षा की समीक्षा होनी चाहिए थी, न कि घटना के बाद बैठकें की जाएं.”

अग्निवीर जैसी अधूरी योजनाओं से देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया- अखिलेश

उन्होंने केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर योजना’ और सुरक्षा बलों की हालत पर भी सवाल खड़े किए. अखिलेश ने कहा, “बीजेपी सरकार ने सुरक्षा बलों की संख्या घटाई, उन्हें घटिया अस्त्र-शस्त्र दिए, और अग्निवीर जैसी अधूरी योजनाओं से देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया. इसका खामियाजा आज आम लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है.”

इतिहास और भविष्य दोनों उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे- अखिलेश

अखिलेश ने बीजेपी पर आज़ादी के संघर्ष और देश की सुरक्षा में योगदान न देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, “बीजेपी और उनके सहयोगी न देश की आज़ादी के संघर्ष में थे और न ही आज़ादी को बचाने में कोई योगदान दे रहे हैं. इतिहास और भविष्य दोनों उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.”

दुख की इस घड़ी में हमारी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अंत में उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया. उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में हमारी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है.”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सपा की मांग, कहा- Indian Army पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष को मार दे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget