एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू, सड़कों की हालत अब भी पस्त

चारधाम यात्रा के शुरू होने के अब महज कुछ ही दिन बचे है, इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से यात्रा की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है।

देहरादून, एबीपी गंगा। चारधाम यात्रा के शुरू होने के अब महज कुछ ही दिन बचे है, इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से यात्रा की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। आपदा ग्रस्त जिले में सड़क निर्माण और ट्रीटमेंट को लेकर तैयारी कहीं दिख नहीं रही है। गंगोत्री हाईवे और यमुनोत्री दोनों धामों के यात्रा रूट जगह-जगह से टूटे हुए हैं। गंगोत्री धाम तक 14 डेंजर जोन है। ऐसे में 7 मई से सुगम यात्रा कैसे होगी ये सब भगवान भरोसे है।

पिछली बरसात में यमुनोत्री धाम में आपदा से काफी नुकसान हुआ था। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जनपद में दो प्रमुख धाम पड़ते हैं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम। दोनों धामों तक पहुंचने वाले रास्ते टूटे हुए हैं। यमुनोत्री धाम के पंडित से जब एबीपी गंगा ने बात की, तो उन्होंने बताया कि यमनोत्री धाम को सरकार व्यवस्थित करने में लगी हुई है, लेकिन अभी भी वहां पर बर्फ इतनी ज्यादा है कि उसे हटाना ही बहुत मुश्किल हो रहा है। साथ ही, चारधाम की सड़कों का ड्रीम प्रोजेक्ट पर अब भी काम हो रहा है। इस बीच सबसे ज्यादा चिंता गंगोत्री धाम तक पहुंचने वाले डेंजर जोन की सता रही है। जहां अभी भी हल्की बारिश हो रही है और बरसात के मौसम में वहां मलबा सड़क पर आने की आशंका है। हाल ही में दिनों में इन्हीं डेंजर जोन वाली सड़कों पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

इस बीच आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को यात्रा सुगमता से संपन्न कराने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही, सड़क मार्ग को बेहतर व गड्ढों से भरी सड़कों का मरम्मतीकरण के लिये लो0 नि0 वि0 के अधिशासी अभियन्ता को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, उत्तरकाशी के डीएण आशीष चौहान ने बताया कि गंगोत्री और यमनोत्री दोनों धामों में बिजली, पानी, संचार सेवाएं दुरस्त हो इसके लिए विद्युत विभाग , जलसंस्थान विभाग और दूरसंचार विभाग को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जानिए, कब से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा

  • 12 ज्योतिर्लिगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट नौ मई को सुबह 5.35 बजे खोले जाएंगे।
  • सात मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।
  • गंगोत्री के पट सुबह 11.30 बजे खुलेंगे, वहीं यमुनोत्री मंदिर के पट सात मई को दोपहर 1.15 बजे खोले जाएंगे।
  • 10 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

नहीं बढ़ेगा किराया

इस बीच चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे यात्रियों का ये भी जानना जरूरी है कि इस बार भी तीर्थयात्रियों की जेब पर बढ़े हुए किराए का बोझ नहीं पड़ेगा। यात्रा के लिए नई बसे लगाई जा रही है, तो पुरानी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, संयुक्त रोटेशन ने निर्णय लिया है कि बस किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यात्री सस्ती दरों पर तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। 2018 के यात्री किराए पर ही तीर्थयात्रियों को यात्रा कराई जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget