एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 23.50 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी इजाफा हो रहा है. इस बार भी नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है.

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. शुक्रवार शाम तक ये आंकड़ा 23.50 लाख के पार पहुंच गया. पर्यटन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 23,50,845 यात्रियों ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है. 

उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी इजाफा हो रहा है. इस बार भी नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. इस बार भी सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं, जहां 7,92,312 श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. इसके अलावा बदरीनाथ के लिए 7,11,434, गंगोत्री के लिए 4,19,180, यमुनोत्री के लिए 3,84,052 और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी पंजीकरण की संख्या में इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को ही एक दिन में चार पंजीकरण केंद्रों पर कुल 9895 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया. इनमें हरिद्वार में 4987, ऋषिकेश में 4776, हर्बटपुर में 96 और नयागांव में 36 पंजीकरण दर्ज किए गए. अब तक कुल 57,284 श्रद्धालु ऑफलाइन माध्यम से यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं.

2 मई से केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण की सुविधा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य यात्रा में सम्मिलित हो सकें. अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चारधाम यात्रा हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है और इस बार पहले ही चरण में भारी संख्या में पंजीकरण से यह साफ है कि आस्था की यह यात्रा इस साल भी ऐतिहासिक होने जा रही है. 

अनुज चौधरी का ट्रांसफर, जानें- अब कहां मिली पोस्टिंग? संभल में इनको मिली CO की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget