एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा के मार्ग पर मिलेगा शुद्ध और स्वच्छ भोजन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी लगेगी रोक

Uttarakhand News: चारधाम तीर्थयात्रियों के स्वास्थ का खास ख्याल रखा जाएगा. सरकार उद्देश्य तीर्थयात्रियों को शुद्ध भोजन, स्वच्छ वातावरण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त तीर्थ क्षेत्र प्रदान करना है.

Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को सिर्फ धार्मिक अनुभव ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिहाज से भी एक नई दिशा मिलेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 'हरित चारधाम यात्रा' की थीम पर सभी विभाग सक्रिय हो गए हैं. इसी क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों को शुद्ध भोजन, स्वच्छ वातावरण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त तीर्थ क्षेत्र प्रदान करना है. खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग के होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर दी है. 

आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि ईट राइट अभियान के अंतर्गत होटल व्यवसायियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे खाद्य तेल का तीन बार से अधिक प्रयोग न करें. इसके बजाय प्रयुक्त तेल को बायोफ्यूल बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को दें. इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम होंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा.

डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से होटल मालिकों और खाद्य विक्रेताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पानी की बोतल, रैपर, प्लास्टिक कटोरी आदि के उपयोग को हतोत्साहित किया जा रहा है. उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल की नीति अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

'हरित चारधाम यात्रा सरकार का संकल्प'
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है, "इस बार हम हरित चारधाम यात्रा का संकल्प लेकर तैयारी कर रहे हैं. हमारा प्रयास है कि ना सिर्फ तीर्थ यात्रियों को शुद्ध भोजन और स्वच्छ वातावरण मिले, बल्कि यात्रा के चलते हमारे पवित्र तीर्थस्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या भी पैदा न हो. इसमें हमें तीर्थ यात्रियों, खाद्य कारोबारियों और स्थानीय लोगों सभी का सहयोग चाहिए."

उपायुक्त मुख्यालय गणेश कंडवाल ने बताया कि अब तक ऋषिकेश, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में होटल कारोबारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. आगामी दिनों में उत्तरकाशी, चंबा और हरिद्वार में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

स्थानीय खाद्य उत्पादों और मिलेट्स को बढ़ावा
खाद्य विभाग स्थानीय स्तर पर उत्पादित मिलेट्स और अन्य पौष्टिक अनाजों को बढ़ावा देने की भी योजना पर काम कर रहा है. इसके तहत तीर्थयात्रियों को स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय किसानों और उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा. सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, हाइजीन और जागरूकता अभियान भी नियमित रूप से चलाएं, ताकि तीर्थयात्रियों को एक सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण अनुकूल यात्रा अनुभव मिल सके.

ये भी पढ़ें: नए वित्तीय वर्ष में लखनऊ नगर निगम की हुई बल्ले-बल्ले, कुछ ही घंटों आया दो करोड़ से अधिक टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget