एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के चमोली में कुदरत का कहर, आफत की बारिश से हो रहे भूस्खलन ने बढ़ाई लोगों की चिंता

Chamoli News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते पिंडर नदी भी उफान पर है. नदी के किनारे बसे मंदिरों, स्कूलों और आवासीय भवनों में पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है.

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत और नुकसान दोनों बढ़ गए हैं.

थराली तहसील के सगवाड़ा गांव में देर रात हुए लैंडस्लाइड के चलते एक मकान मलबे की चपेट में आ गया. गनीमत रही कि मकान में रह रहे लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

मलबा आने से टूटी सड़क

थराली-देवाल मोटर मार्ग पर केदारबगड़ के पास एक गधेरे में भारी मलबा आने से सड़क पूरी तरह टूट चुकी है. इसके चलते यातायात ठप हो गया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर मलबा हटाने और मार्ग को फिर से सुचारु करने का काम शुरू कर दिया है. वहीं, नाले के उफान के कारण राड़ीबगड़ गांव और आसपास के क्षेत्रों में भीषण नुकसान हुआ है. कई घरों और खेतों में मलबा भर गया है.

यहां पर भी दिखा भूस्खलन का असर

थराली-कोटड़ीप मार्ग पर भी भूस्खलन का असर दिखा. भारी मलबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कॉलोनी के पीछे जमा हो गया, और एक विशाल बोल्डर कॉलोनी के अंदर तक आ घुसा. इससे भवन को खासा नुकसान पहुंचा है. जिस स्थान पर बोल्डर गिरा, उसके ठीक नीचे थराली बाजार स्थित है. अगर बोल्डर बाजार की ओर गिरता तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी.

लगातार हो रही बारिश के चलते पिंडर नदी भी उफान पर है. नदी के किनारे बसे मंदिरों, स्कूलों और आवासीय भवनों में पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों को भारी खतरे का सामना करना पड़ रहा है.

भारी बारिश और भूस्खलन से युवती की मौत

गौरतलब है कि 23 अगस्त को भी थराली में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते एक युवती की मौत और एक व्यक्ति के लापता होने की घटना हुई थी. उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद स्थिति का जायजा लेने थराली पहुंचे थे. अब एक बार फिर हालात गंभीर होते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग भयभीत और असहाय महसूस कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget