एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में आई आपदा से कितना हुआ नुकसान? आंकलन करने पहुंची केंद्र सरकार की टीम

Uttarakhand के उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश सरकार ने नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से मदद मांग की है.

उत्तराखंड में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए केंद्र सरकार की टीम देहरादून पहुंच गई है. टीम ने सबसे पहले आपदा से हुए नुकसान को लेकर आपदा प्रबन्धन सचिव व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ खास बैठक कर जानकारी ली. जिसके बाद वो नुक़सान का जायजा लेगी.

उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश सरकार की ओर से नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से आपदा मदद की मांग की गई है.

केंद्र सरकार की टीम देहरादून पहुंची

इससे पहले प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्तर पर नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को भेज दिया था. अब केंद्र की टीम प्रदेश के इन सभी जिलों का दौरा करेगी केंद्र की ओर से आई टीम दो ग्रुपों में विभिन्न जिलों का दौरा करेगी और अधिकारियों के साथ बैठक कर नुकसान का आकलन करेगी.

आपको बता दें कि मानसून सीजन के दौरान लगातार बारिश का दौर जारी है विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. 

प्रभावितों को उचित मुआवजा और उनका सही तरीके से विस्थापन हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है. अब केंद्र की ओर से क्षति का आकलन हो जाने के बाद जो धनराशि जारी की जाएगी उससे प्रभावित क्षेत्र का विकास होगा और वहां पर फिर से स्थिति को सामान्य करने में मदद मिलेगी.

उत्तराखंड राज्य सरकार ने केंद्र को लगभग 5700 करोड़ के नुकसान का आंकलन कर के बताया है. प्रदेश में पिछले दिनों आप आपदा से प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है. इसको लेकर 5700 करोड़ के नुकसान का एक आंकड़ा केंद्र सरकार को दिया गया है और इसके अनुसार ही राहत पैकेज की मांग की गई है. केंद्र की टीम इसे लेकर जिला स्तर पर आंकड़ा तैयार करेगी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget