एक्सप्लोरर

सड़क हादसे में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री के बेटे समेत तीन की मौत

यूपी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे अंकुर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अंकुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर जा रहे थे।

बरेली, एबीपी गंगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के छोटे बेटे अंकुर पांडे (24 ) समेत तीन लोगों की की सड़क हादसे में मौत हो गई है। खबर के मुताबिक, अंकुर पांडे अपनी क्रेटा कार से गोरखपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बरेली के फरीदपुर में NH 24 पर देर रात करीब 2 बजे उनकी कार की एक ट्रक के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंकुर पांडेय से साथ ही उनके दोस्त मुन्ना गिरी और ज्ञानेंद्र की भी मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलने के बाद गदरपुर और बाजपुर सहित पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई है। अरविंद पांडे के गदरपुर स्थित गूलरभोज आवास पर लोगों का तांता लगना शूरू हो गया है। अंकुर का अंतिम संस्कार यहीं होगा। सड़क हादसे में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री के बेटे समेत तीन की मौत

ये हादसा बुधवार की देर रात बरेली और फरीदपुर के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, अंकुर अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। मौत की खबर के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के 24 वर्षीय बेटे अंकुर व उनके मित्र मुन्ना गिरी और ज्ञानेंद्र जैसे ही बरेली के फरीदपुर के पास पहुंचे, तो उनकी कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

सड़क हादसे में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री के बेटे समेत तीन की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अंकुर और मुन्ना गिरी की मौत हो गई। जबकि ज्ञानेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अंकुर की मौत की खबर मिलते ही शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के गूलरभोज आवास में लोगों का तांता लग गया। वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनकर अरविंद पांडेय भी देहरादून से अपने आवास पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री के बेटे को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, यशपाल आर्य, भगत सिंह कोश्यारी, बलराज पासी और कांग्रेसी नेता हरीश रावत, तिलक राज बेहड़ सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।

सड़क हादसे में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री के बेटे समेत तीन की मौत

सीएम ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है। रावत ने ट्वीट कर कहा कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी के पुत्र अंकुर की सड़क हादसे में असमय मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि अंकुर की आत्मा को शांति व पांडेय परिवार को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget