एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: जोशीमठ के पास हेलंग में इमारत गिरी, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, 3 को बचाया गया

Uttarakhand News: जोशीमठ के नजदीक हेलंग में एक दो मंजिला इमारत ढह गई है, जिसमें तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अब भी यहां कुछ के फंसे होने की आशंका है.

Chamoli News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. मंगलवार को चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां भू धंसाव प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ के नजदीक हेलंग में एक इमारत ढह गई. जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि इमारत के मलबे में से तीन लोगों को बचा लिया गया है. जबकि कुछ और भी फंसे हो सकते हैं, ऐसे में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. 

मंगलवार देर शाम बदरीनाथ राजमार्ग पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में ये हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, पिछले कई दिनों से यहां पर लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से ये इमारत जर्जर हो चुकी थी. इस मकान में क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त भी इस भवन में कई लोग मौजूद थे. 

मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

चमोली जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि इमारत के मलबे से अब तक तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है. उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भी भर्ती कराया गया है. अभी यहां कुछ और लोगों के भी फंसे होने की आशंका है. राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. 

कथित तौर पर इमारत के मलबे में चार लोगों के फंसे होने की आशंका है लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में भूधंसाव से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद दरारों के चौड़ी होने की घटना सामने आई है. वहीं मानसून सीजन में यहां के लोगों की धड़कनें भी बढ़ी हुई है. 

 Ghosi Bypoll 2023: यूपी कैबिनेट के विस्तार के लिए भी घोसी उपचुनाव अहम, अगर जीत मिली तो BJP किसे बनाएगी मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget