एक्सप्लोरर

Uttarakhand Budget Session: उत्तराखंड का बजट सत्र आज से, विधायकों से सरकार से पूछे 521 सवाल, दो विधेयक भी भेजे

Uttarakhand Budget Session 2025: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि विधायकों की तकनीकी मदद के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का आदेश दिया गया है.

Uttarakhand Budget Session: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार, 18 फरवरी से शुरू हो रहा है जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने रविवार को यहां प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और शीर्ष अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर बैठक करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी.

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के लिए उनके पास विधायकों ने 521 सवाल भेजे हैं जबकि दो विधेयक भी प्राप्त हुए हैं. एक सवाल के जवाब में भूषण ने कहा कि सत्र की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि विधानसभा में कितना काम होना है और इस बात का निर्णय सरकार करती है.

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) के अंतर्गत संचालित होगा. खंडूरी भूषण ने बताया कि मंगलवार को सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे.

भूषण ने कहा कि विधायकों की तकनीकी मदद के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का आदेश दिया गया है.

दो-तीन सत्र के बाद सब पेपरलैस- विधानसभा अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन की तरफ तेजी से काम हो रहा है लेकिन आगामी सत्र पूरी तरह से पेपरलैस नहीं होगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसूची, विधानसभा में आने वाले प्रश्न और उनके उत्तर, राज्यपाल का अभिभाषण और बजट डिजिटली उपलब्ध होगा.

उन्होंने कहा, ''पूरी तरह पेपरलैस होने की ओर ये छोटे-छोटे कदम उठाए जा रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन सत्र के बाद सब पेपरलैस हो जाएगा.''

कानपुर में क्रिकेट का महाकुंभ, 6 टीमें और 120 खिलाड़ी करेंगे मुकाबला, सीएम योगी करेंगे शिरकत

भूषण ने कहा कि बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं और विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने का समय लगभग एक जैसा होने के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करें कि यातायात के कारण बच्चों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget