एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar: नर्स के साथ रेप, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- 'CM को इस्तीफा देना चाहिए'

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर जिले में एक नर्स की रेप के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना के विरोध में कांग्रेस महिला कमेटी ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी देने की मांग की.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय में एक निजी अस्पताल में तैनात नर्स की रेप के बाद हत्या के विरोध में कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेत्रियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस नेत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात कर घटना की गंभीरता को समझते से हुए आरोपी को फांसी दिलाने की मांग की.वहीं प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सीएम को इस्तीफा देना चाहिए.

रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में तैनात नर्स ड्यूटी से लौटते समय 30 जुलाई को अचानक ही लापता हो गई थी. नर्स के लापता होने पर उसके परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की, नर्स के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दीं थी. इसी दौरान 8 अगस्त को लड़की के घर के पास यूपी के बिलासपुर क्षेत्र में नर्स का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया, बिलासपुर पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 14 अगस्त को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था. महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नेत्रियों ने जिला पुलिस मुख्यालय पर मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, भाजपा सरकार शर्म करो, आरोपी को फांसी दो की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को फांसी दिलाने की मांग की. 

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने प्रदेश की धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है. लेकिन उनके ही शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं है, जिसका ताजा उदाहरण नर्स के साथ रेप के बाद हुई हत्या का मामला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. हमने आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की गंभीरता से जांच कर दोषी को फांसी देने की मांग की.

(ऊधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Doctors Strike: मेरठ में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों की चेतावनी, कहा- 'इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर सकते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget