एक्सप्लोरर

Doctors Strike: मेरठ में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों की चेतावनी, कहा- 'इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर सकते हैं'

UP News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में मेरठ के मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि घटना के कई दिन बाद भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है.

Meerut News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के हुई दरिंदगी की घटना को लेकर देशभर के डॉक्टर आंदोलन कर रहे है. मेरठ के मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं और धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद कर रहें हैं. इस हड़ताल की वजह से मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों का तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना हेै कि लड़ाई आर पार की है और पीछे नहीं हटेंगे जो होगा देखा जाएगा.

देश के अन्य शहरों की तरह ही मेरठ में भी सरकारी डॉक्टर ने आंदोलन की मशाल थाम रखी है. मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स पुरानी बिल्डिंग के आगे ही टेंट लगाकर धरना दे रहे हैं. इन रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई सख्त एक्शन नजर नहीं आ रहा है. पश्चिम बंगाल की सरकार दरिंदों को बचाने में जुटी है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो फिर हम इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर सकते हैं.

'हमें कहते हैं धरती का भगवान'
सीनियर और जूनियर सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चल रहें हैं. जब डॉक्टर से उनके आंदोलन के बारे में बात की गई तो कहा कि हमें धरती का भगवान कहा जाता है, फिर हमारे साथ ही ऐसा जुल्म और ज्यादती कर दी गई, जिसने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है. हमारी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा. अपनी ड्यूटी कर रही ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी भी की जाएगी और फिर उसकी हत्या भी कर दी जाएगी. ऐसे दरिंदों के खिलाफ सख्त एक्शन की जरूरत है.

मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के बाद धरने पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टर्स ने स्लोगन लिखी तख्तियां और पोस्टर ले रखें हैं, जिन पर लिखा है कि ’हिंसा या दुर्व्यवहार तो नहीं होगा इलाज और ’सोच बदलो हमें नहीं’. इस बारे में जब हमने रेजिडेंट डॉक्टर्स से बात की तो उन्होंने बताया कि ये स्लोगन इसलिए लिखे हैं कि हमें जनता की सोच बदलने की जरूरत है. ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के बाद जो आंदोलन है उसमें सिर्फ डॉक्टर्स ही सड़कों पर हैं. आम जनता क्यों पीछे हैं, क्या वो देश की बेटी नहीं थी. 

'क्या हमें जीने का हक नहीं है'
देश की बेटी के साथ कोलकाता में दरिंदगी की घटना से महिला रेजिडेंट डॉक्टर्स डरी और सहमी हैं. उनका कहना है कि क्या हमें जीने का हक नहीं है. इतनी मेहनत करते नीट क्लियर किया और उसके बाद डॉक्टर बनने के लिए मेहनत और फिर इस तरह की घटना रूह को कंपकंपा देती है. महिलाओं की सिक्योरिटी और बढ़ाने की जरूरत है और ऐसी घटना करने वालों के खिलाफ कड़ी और सख्त कार्रवाई की भी. इस घटना से हमारे परिजन डरे और सहमें और हमारी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं कि कोलकाता में किसी और बेटी के साथ ऐसी घटना न हो जाए.

ये भी पढ़ें: कानपुर ट्रेन हादसा: ये ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों का बदला रूट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget