एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, मदमहेश्वर मार्ग पर पुल टूटने से 150 श्रद्धालु फंसे, 52 लोगों को बचाया

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मदमहेश्वर मंदिर पैदल मार्ग पर राशि गौंडार पुल टूट गया, जिसकी वजह से वहां पहुंचने वाले मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और यहां आए 100-150 श्रद्धालु फंस गए.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मदमहेश्वर (Madmaheshwar Temple) में भारी बारिश में पुल ध्वस्त होने के कारण फंसे 52 श्रद्धालुओं को मंगलवार को एसडीआरएफ (SDRF) ने एक अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया जबकि अन्य को निकालने का कार्य जारी है. उधर, भूस्खलन तथा नदी में बहने की घटनाओं में लापता तीन और व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह अतिवृष्टि के कारण 11,473 फीट की उंचाई पर स्थित मदमहेश्वर पैदल मार्ग पर राशि गौंडार पुल टूटने तथा वहां पहुंचने वाले मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त होने से वहां 100-150 श्रद्धालु फंस गए थे.

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया और ‘रोप रिवर क्रासिंग मेथड’ का प्रयोग कर शाम तक वहां फंसे 52 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया. अभियान दल का नेतृत्व कर रहे लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि बचाव दल द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर पहुंच कर वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था क्योंकि वहां पर पहुंचने वाला 200 मीटर मार्ग ध्वस्त हो चुका था और नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण उसे पार करना भी असंभव था.

52 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

अधिकारी ने बताया कि सूझबूझ का प्रयोग करते हुए चार-पांच घंटे के कठिन प्रयास के बाद 52 श्रद्धालुओं को निकाल लिया गया. अन्य लोगों को निकालने का कार्य जारी है. पंचकेदार में से एक माने जाने वाले मदमहेश्वर के बारे में मान्यता है कि यहां पांडवों ने तपस्या की थी.

बारिश से जगह-जगह भूस्खलन

उत्तराखंड में बारिश के कारण भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों की तलाश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और गौरीकुंड एवं मोहनचट्टी से दो और शव बरामद किए गए. विभिन्न घटनाओं में 21 व्यक्ति अभी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है. रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चार अगस्त को गौरीकुंड हादसे में लापता एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि मुनकटिया के पास नदी के किनारे से बरामद हुआ शव एक लड़की का है जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है.

गौरीकुंड हादसे में 15 लोग अब भी लापता

इसके साथ ही घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक आठ शव बरामद हो चुके हैं. शेष 15 लापता व्यक्तियों की खोजबीन जारी है. पुलिस ने बताया कि पौड़ी जिले के मोहनचट्टी में भूस्खलन के बाद मलबे से मंगलवार को एक और शव बरामद किया गया जबकि घटना में लापता तीन अन्य की तलाश की जा रही है. सोमवार तड़के एक रिजॉर्ट पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मलबा गिरने से हरियाणा के कुरूक्षेत्र के एक परिवार के छह लोग लापता हो गए थे. इनमें से एक बच्ची कृतिका वर्मा (10) को सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव घटना वाले दिन ही बरामद हो गया था.

ऋषिकेश बैराज-नीलकंठ मार्ग में बही कार 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ऋषिकेश बैराज-नीलकंठ मार्ग पर बरसाती रपटे में बही कार में सवार एक किशोरी तेजस्विनी शर्मा (14) का शव मंगलवार को बरामद हुआ, हालांकि, उसकी मां और भाई अभी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है. उत्तरकाशी जिले के टिकोची गांव में बरसाती नाले में बही महिला भूमि देवी (55) की तलाश भी की जा रही है. 

उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चार स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है. बदरीनाथ से चमोली के बीच राजमार्ग गडोरा, टंगणी, गुलाबकोटि तथा बलदौड़ा में बंद है. पौड़ी जिले में पौड़ी-कोटद्वार दुगडडा राष्ट्रीय राजमार्ग आमसौड़ में भूस्खलन होने से बंद है. इसके अलावा, ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी तोताघाटी के समीप अवरूद्ध है. 

Uttarakhand News: जोशीमठ के पास हेलंग में इमारत गिरी, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, 3 को बचाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget