एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तेज की तैयारी, हारी हुई सीटों को जीतने के लिए सांसदों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Uttarakhand News: देश में लोकसभा चुनाव बेहद करीब है. ऐसे में उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाने के लिए पार्टी ने मौजूदा सांसदों को इन क्षेत्रों जनता से मिलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) संगठन ने अपने सांसदों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. इन सांसदों को अन विधानसभाओं में जीत का परचम लहराने की जिम्मेदारी दी गई है, जिन पर बीजेपी को 2022 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. 2024 लोकसभा चुनाव बेहद करीब है. ऐसे में इन विधानसभाओं से अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए मौजूदा सांसदों को दी गई है. इनमें 23 विधानसभा हैं, जिनकी जिम्मेदारी उत्तराखंड के सांसदों को सौंपी गई है.

पार्टी की तरफ से अपने सांसदों को अगले कुछ दिनों तर पूरे प्रदेश में भ्रमण करने को कहा गया है. इन सांसदों की ड्यूटी पूरे प्रदेश में लगाई गई है, ताकि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इन विधानसभाओं में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट प्रतिशत बढ़ाया जा सके.

सांसदों को सौंपी गई जिम्मेदारी

दरअसल पार्टी को इन क्षेत्रों में मजबूत बनाने के लिए 6 नवंबर से 16 नवंबर तक बीजेपी सांसदों का प्रदेश प्रवास कार्यक्रम रहेगा. हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार ग्रामीण, खानपुर और ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है. पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत को द्वाराहाट, बद्रीनाथ, अल्मोड़ा विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है. राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को भगवानपुर, मंगलौर, पिरान कलियर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है.

तो वहीं नैनीताल सांसद अजय भट्ट को खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा और हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है. पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा को धारचूला, पिथौरागढ़ और झबरेड़ा की जिम्मेदारी दी गई है. राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी को झबरेड़ा लक्सर और जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है और टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह को प्रताप नगर, यमुनोत्री और चकराता की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

जीत के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगी बीजेपी

देश में लोकसभा चुनाव बेहद करीब है. ऐसे में उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी एक बार फिर से कब्जा जमाना चाहती है. इसके लिए पार्टी किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इन सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने मौजूदा सांसदों को जिम्मेदारी दी है कि इन सभी हारी हुई विधानसभा में जाकर अपना वोट प्रतिशत बढ़ाएं और लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को समझें और उनका निवारण करें. ताकि इन विधानसभाओं की जनता जो बीजेपी से खफा होकर दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को जीता चुकी है, एक बार फिर से बीजेपी पर भरोसा जताकर 2024 लोकसभा में बीजेपी को जिताने के लिए वोट करें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget