एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बीजेपी सदस्यता अभियान को मिली बड़ी सफलता, बनाए इतने नए सदस्य

BJP Membership Drive: उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट् ने कहा कि बीजेपी वे हर वर्ग और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को अपनी विचारधारा के साथ जोड़ा है. ये अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया.

Uttarakhand BJP Membership Drive: उत्तराखंड भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. जिसमें पार्टी ने 20 लाख 17 हजार 397 नए सदस्य बनाकर शीर्ष छह राज्यों में स्थान हासिल किया है. इस अभियान के तहत पार्टी ने राज्य के सभी जिलों और वर्गों तक अपनी पहुंच को विस्तारित किया. जिससे उसे व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस उपलब्धि को संगठन पर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान की बड़ी सफलता बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एबीपी लाइव को बताया कि इस सदस्यता अभियान को दो चरणों में संचालित किया गया. पहला चरण 2 से 25 सितंबर तक चला, जबकि दूसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित किया गया. इस दौरान पार्टी ने राज्य के हर कोने तक पहुंचकर विभिन्न वर्गों के लोगों को सदस्य बनाया. 

बीजेपी सदस्यता अभियान को सफलता
अभियान की सफलता को रेखांकित करते हुए भट्ट ने कहा कि पार्टी ने गांव से लेकर महानगर तक, घरेलू महिला से लेकर कामकाजी महिला तक, मजदूर से मालिक, किसान से सैनिक और गरीब से लेकर करोड़पति तक हर वर्ग के लोगों को शामिल किया. प्रदेश के नौ जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया. इनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और कोटद्वार शामिल हैं. इन जिलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल किया है. 

इसके अलावा 10 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए. इनमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट विधानसभाएं शामिल हैं.

विभिन्न आयु वर्ग के लोग हुए शामिल
विधानसभा क्षेत्र के दृष्टिकोण से देखें तो 23 विधानसभा ऐसी हैं जहां पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया. वहीं, 44 विधानसभाओं ने 50 से 100 फीसदी के मध्य लक्ष्य को प्राप्त किया है. शेष विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने 47 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है. यह दर्शाता है कि भाजपा ने पूरे राज्य में अपने सदस्यता अभियान को मजबूत और व्यापक तरीके से संचालित किया है.

सदस्यता अभियान के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के लोगों ने भाजपा के विचारों में अपना विश्वास जताया. भट्ट ने बताया कि 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी मध्यम वर्ग और 3 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ली है. ये दर्शाता है कि पार्टी ने सभी आयु वर्गों के लोगों को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई है, खासकर युवाओं में भाजपा का बढ़ता प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

महेंद्र भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान की इस सफलता ने भाजपा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और पार्टी अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजी जा चुकी है. पार्टी प्रदेश के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसमें केदारनाथ चुनाव भी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget