एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का दसवां आरोपी गिरफ्तार, अपराधी पर था 25 हजार का इनाम

Uttarakhand: उत्तराखंड के चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के दसवें आरोपी को एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर उधम सिंह नगर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस बहुचर्चित हत्याकांड में शामिल दसवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पेशल टास्क फोर्स ने थाना श्यामपुर क्षेत्र हरिद्वार से हत्याकांड में शामिल दसवें आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को डेरा परिसर में 28 मार्च 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना में शामिल आरोपी बाबा अनूप सिंह पुत्र सरदार राम सिंह निवासी नवाबगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर की गिरफ्तारी के लिए उधम सिंह नगर जिले की पुलिस के साथ साथ स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा यूपी समेत देश के कई हिस्सों में दबिश दी गई. लेकिन आरोपी अनूप सिंह की गिरफ्तारी ना होने पर उस पर उधम सिंह नगर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया था.

एसटीएफ ने हरिद्वार से आरोपी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम जल्द से बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के दसवें आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे, एसटीएफ प्रभारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 25 हजार के इनामी बाबा अनूप सिंह को श्यामपुर क्षेत्र के हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, एसआई विद्या जोशी, एसआई यादविंदर सिंह बाजवा समेत अन्य पुलिस शामिल थें.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सभी टीमों को उत्तराखंड के गैंगस्टर और इनामी बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है. इसी क्रम में हमारी टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के दसवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर 25 हजार का इनाम उधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने घोषित कर रखा था.

एक आरोपी पुलिस एवं एसटीएफ की कार्रवाई में हो चुका है ढेर
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख सेवादार बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को हरिद्वार पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में 8 अप्रैल 2024 को भगवानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया था. वहीं अन्य चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

पुलिस मुठभेड़ में हुआ था मुख्य आरोपी घायल
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर 27 मार्च 2025 को उधम सिंह नगर पुलिस लेकर आ रही थी. इसी दौरान काशीपुर में गाड़ी पलट गई. मौके का फायदा आरोपी सरबजीत पुलिस की पिस्टल लेकर गेहूं के खेत में घुस गया. पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया. इसके बाद नानकमत्ता थाने की विशेष टीम ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, इस कार्रवाई में आरोपी सरबजीत सिंह के दोनों पैरों पर गोली लगी है.

ये भी पढ़ें: EC से बैठक में मायावती ने चुनाव आयोग के सामने रखी ये तीन अहम मांग, बसपा चीफ ने कहा- वोटर लिस्ट...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget