एक्सप्लोरर

Azadi Ka Amrit Mahotsav: तिरंगे के रंग में सजा बाबा केदारनाथ का दरबार, छाया भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11700 फीट की ऊंचाई पर स्थित बाबा केदार की नगरी भी अब तिरंगे में रंग गई है. यहां भक्ति के साथ देशभक्ति एकसाथ देखने को मिल रही है.

Har Ghar Tiranga: देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में बाबा केदार की नगरी भी जुड़ गई है. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11700 फीट की ऊंचाई पर स्थित बाबा केदार की नगरी भी अब तिरंगे में रंग गई है. इन दिनों बाबा केदार के दरबार में हर-हर महादेव और वंदे मातरम (Vande Matram) के जयकारों की गूंज सुनाई दे रहे हैं. यहां पर प्रशासन की ओर से केदारनाथ (Kedarnath) पहुंच रहे यात्रियों को तिरंगा वितरित किया जा रहा है.

केदारनाथ में भक्ति के साथ देशभक्ति

 केदारनाथ धाम में भक्ति के साथ देशभक्ति का भी रंग देखने को मिल रहा है. भक्त भी जोश में हर-हर महादेव के साथ वंदे मातरम के जयकारे लगा रहे हैं. केदारनाथ धाम में लगभग दस हजार झंडे भेजे गये हैं. धाम पहुंच रहे हरेक भक्त को ये झंडे दिए जा रहे हैं. बाबा केदार का मंदिर रक्षाबंधन से पहले ही 11 टन फूलों से सज गया है और अब केदारनाथ में लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज केदारनाथ की सुंदरता को ओर अधिक बढ़ा रहे हैं. केदारनाथ पैदल मार्ग भी यात्रियों को तिरंगे दिये जा रहे हैं. 

केदारनाथ में बनाई जाएगी मानव श्रंखला

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में आजादी के अमृत महोत्सव पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. साथ ही केदारनाथ में स्थित सभी भवनों में तिरंगा लगाया जाएगा.  केदारनाथ आने वाले प्रत्येक यात्री को पैदल मार्ग सहित केदारनाथ धाम में तिरंगे वितरित किये जा रहे हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं. सम्पूर्ण जनपद के साथ ही केदारनाथ में भी विशेष तैयारियां की गई हैं.  केदारनाथ धाम में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद मानव श्रृंखला बनाई जायेगी. सभी भवनों में तिरंगा लहराया जाएगा.


Azadi Ka Amrit Mahotsav: तिरंगे के रंग में सजा बाबा केदारनाथ का दरबार, छाया भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के MLA बेटे अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी में लगी आठ टीमें, चार ACP समेत 84 पुलिसकर्मी शामिल

केदारनाथ भेजे गए 10 हजार तिरंगे

डीएम ने जानकारी दी कि केदारनाथ में छोटे-बड़े मिलाकर दस हजार झंडे भेज दिए गये हैं. सभी यात्रियों को भी झंडे वितरित किये जा रहे हैं. साथ ही धाम पहुंचने वाले यात्रियों को भी आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल किया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.  

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले किसके साथ गठबंधन करेंगे शिवपाल सिंह यादव, दिया ये जवाब
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget