एक्सप्लोरर

Uttarakhand Assembly Session: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन आक्रामक हुआ विपक्ष, इन मुद्दों को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

Uttarakand Assembly: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष का आक्रामक रुख देखने को मिला. विपक्ष के कई विधायक सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए.

Uttarakand Assembly Winter Session: उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) की शुरुआत आज से हो चुकी है. सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय द्वारा सभी तैयारियां पुख्ता कर ली गई है. सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सभी इंतजाम बेहतर किए गए हैं. विधानसभा परिसर के 200 मीटर की एरिया में धारा 144 लागू की गई है तो वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स (Police Security) तैनात की गई है. विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए सुरक्षाकर्मियों द्वारा सभी की चेकिंग की जा रही है. दरअसल विधानसभा से 228 कर्मचारियों को बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा के ज्यादा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
 
विपक्ष ने दिखाया आक्रामक रुख
सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष आक्रामक रूप नजर आया, विपक्ष के कई विधायक सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए. सभी विधायकों की अपने अपने क्षेत्र की अलग-अलग मांगे थी, इसके साथ ही कई कांग्रेस के विधायक सदन के भीतर विशेषाधिकार हनन का मामला लेकर भी पहुंचे.
 
जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने सदन के भीतर विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया. साथ हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने भी विशेषाधिकार हनन का मामला उठाने की बात कही, उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में जो भी विकास कार्यों को लेकर सरकार द्वारा बैठक की जा रही हैं उनमें विधायक के नाते उन्हें नहीं बुलाया जा रहा है. विपक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया कि सदन के भीतर मंत्री पूरे होमवर्क के साथ नहीं आते जिससे उनके सवालों का जवाब नहीं मिल पाता है. 
 
स्वास्थ्य सेवाओं की चरमराती हालत के विरोध में झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक विरेंद्र जाती विधानसभा सत्र की कार्यवाही में साइकिल से पहुंचे. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार के भरोसे रहना उचित नहीं है इसलिए फिट रहने के लिए वह साइकिल से विधानसभा पहुंचे हैं.
 
सत्तापक्ष ने दिया विपक्ष के आरोपों का जवाब
वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के इन आरोपों को सत्तापक्ष ने सिरे से निराधार बताया. सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सदन की कार्यवाही के लिए सभी मंत्रियों का होमवर्क पूरा है,. मंत्री पूरे होमवर्क के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं और विपक्ष जो कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगा रहा है वह पूरी तरह से निराधार है सदन के भीतर विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget