एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: रुद्रपुर विधानसभा सीट पर BJP के बागी ने ठोकी ताल, कहा- गुमराह कर मेरा टिकट कटवाया

Uttarakhand Assembly Election 2022: राजकुमार ठुकराल की पहचान हिंदूवादी नेता के तौर पर हैं ऐसे में रुद्रपुर में हिंदू वोटर अधिक होने के चलते शिव अरोड़ा की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार शाम 9 सीटों पर टिकट जारी किया. रुद्रपुर विधानसभा (Rudrapur Assembly Seat) से बीजेपी (BJP) के जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा (Shiv Arora) को टिकट तो दे दिया है लेकिन अब उनके सामने राजकुमार ठुकराल (Rajkumar Thukral) ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है.

इस सीट पर अभी तक राजकुमार ठुकराल ही बीजेपी से विधायक हैं. रुद्रपुर विधायक का टिकट काटने के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश है. सैकड़ों समर्थक गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचे और उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग की.  

दरअसल भाजपा ने बुधवार की देर शाम दूसरी लिस्ट जारी करते हुए उत्तराखंड की 9 विधानसभाओं के प्रत्याशियों का एलान किया. रुद्रपुर विधानसभा से दो बार के विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट भी काट दिया गया. इससे नाराज कार्यकर्ताओं का देर रात से ही विधायक आवास में जमावड़ा लगा रहा.

राजकुमार ठुकराल ने भेजा इस्तीफा
सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार सुबह विधायक के घर पहुंचे और राजकुमार ठुकराल से निर्दलीय मैदान में उतरने की बात कही. इसके बाद राजकुमार ठुकराल ने उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया. साथ ही उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है.

राजकुमार ठुकराल के निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती है. 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह कर मेरा टिकट काटा गया है. भारी संख्या में लोग उनके घर आए उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने का आग्रह किया जिसके बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को अपना इस्तीफा भेजते हुए अब रुद्रपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है और वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे.  

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी दिया समर्थन
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जिन लोगों ने गुमराह कर उनका टिकट कटवाया है उन लोगों का चेहरा वह सामने लाएंगे.  नामांकन करने के साथ ही वह 1 फरवरी से 12 फरवरी तक वह प्रत्येक मोहल्ले में जाकर अपने निर्दलीय चुनाव चिन्ह का प्रचार करेंगे इसके साथ ही लोगों को बेनकाब करेंगे.

विधायक राजकुमार ठुकराल को बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया है और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे और विधायक की टिकट के दावेदार उत्तम दत्ता ने भी समर्थकों के साथ अपना समर्थन राजकुमार ठुकराल को दे दिया है.

शिव अरोड़ा ने दिखाया दम
दूसरी ओर टिकट मिलने के बाद बीजेपी नेता शिव अरोड़ा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आ रहे हैं.उन्होंने दावा किया है कि रुद्रपुर की जनता पूर्ण बहुमत से उन्हें जीताकर विधायक बनाएगी.

उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के दम पर रुद्रपुर की सीट को जीतकर  पार्टी की झोली में डालेंगे. राजकुमार ठुकराल के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आने के सवाल पर बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. वह पार्टी और जय श्री राम के दम पर भारी बहुमत से जीतेंगे.

UP Election 2022: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ओम प्रकाश राजभर के बारे में किया बड़ा दावा, बोले- वो जिसके साथ हैं उसको भी...

Uttarakhand Election 2022: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से किया नामांकन, अब किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget