एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: आप का आरोप उत्तराखंड की जनता को 21 साल से छला जा रहा है, जानिए सरकार बनने पर क्या करेगी आप

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी के सीएम पद का चेहरा कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर पार्टी की ओर से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा.

उत्तराखंड के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के चकरपुर के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने एक जनसभा को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि पिछले 21 साल से प्रदेश की जनता के साथ छल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर पार्टी की ओर से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा. आप ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कर्नल अजय कोठियाल को अपनी सीएम पद का चेहरा बनाया है. 

सर्वे में आप को कितने फीसदी वोट मिलता बताया जा रहा है

चकरपुर गांव के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में जाने से पहले कर्नल कोठियाल ने शहीद स्मारक जाकर उत्तराखंड के शहीदों को नमन किया. जनसभा में कर्नल अजय कोठियाल को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची थीं. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कर्नल कोठियाल ने कहा कि सत्ता में आते ही हर वायदे को पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने 21 साल से उत्तराखंड की जनता के साथ छलावा किया है. 

UP Election 2022: यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किस नेता को बताया ट्विटर नेता, मायावती के आरोपों पर क्या बोले?

आप के नेता ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो स्कूल,रोजगार,पलायन जैसे अहम मुददो पर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने करके दिखाया इसलिए जनता ने पूर्ण बहुमत दिया,उत्तराखंड में भी करके दिखाएंगे. उन्होंन कहा कि उत्तराखंड की जनता बेहतर विकल्प चाहती है, इसलिए वह आप को चुनेगी. इसके बाद उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न सर्वे में भी आम आदमी पार्टी को 20 से 22 फीसदी वोट मिलने की बात की जा रही है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा यह ग्राफ बढ़ता जाएगा. आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी.

इलाहाबाद HC की PM और मुख्य चुनाव आयुक्त से चुनाव टालने की अपील, कहा- रैलियों में भीड़ पर रोक लगाएं

कर्नल कोठियाल ने कहा कि फौज में रहकर सीखा विषम परिस्थितियों में कैसे काम किया जाता है. लीडरशिप किसे कहते हैं, इसे हमने फौज से सीखा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण करने का लक्ष्य है, इसे सब मिलकर पूरा करेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget