एक्सप्लोरर

Uttarakhand Elections: उत्तराखंड में जेपी नड्डा का चुनावी मंथन, साधु-संतों का लेंगे आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

बीजेपी अध्यक्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी रणनीति पर चर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. हरिद्वार में नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंचे. जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद नड्डा का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया.

लगातार हो रही बारिश के बावजूद एयरपोर्ट से हरिद्वार में एक होटल तक जाने के रास्ते में भानियावाला, छिददरवाला, नेपाली फार्म और रायवाला आदि जगहों में दोनों तरफ पार्टी कार्यकर्ता नड्डा के स्वागत के लिए खड़े थे. हरिद्वार में नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे. इसके अलावा, अपने दो दिवसीय दौरे में नड्डा की पार्टी विधायकों, धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों, प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों के साथ भी करीब आधा दर्जन बैठकें प्रस्तावित हैं. नड्डा सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे और साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे.

चुनावी रणनीति पर चर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे नड्डा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी रणनीति पर चर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. इस बार बीजेपी के सामने मुख्य चुनौती 2017 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन को दोहराने की होगी ​जब उसे 70 में से 57 सीटों पर विजय हासिल हुई थी.

20, 21 अगस्त इन दो दिनों में जेपी नड्डा की 8 बैठकें प्रस्तावित हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी कैबिनेट हरिद्वार में 2 दिन मौजूद रहेगी. पहले दिन जेपी नड्डा मुख्यमंत्री और कैबिनेट में शामिल मंत्रियों से वार्ता करेंगे. दूसरे दिन विधायक, सांसद और प्रदेश में जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें:

UP Weekend Lockdown: यूपी में रविवार का भी लॉकडाउन खत्म, कोरोना के घटते मामले के बाद लिया गया फैसला

यूपी चुनाव: CM योगी की मौजूदगी में अमित शाह और नड्डा से मिले संजय निषाद, मांगी इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget