एक्सप्लोरर

Haridwar News: तीर्थनगरी में तेजी से नशे का शिकार बन रहे युवाओं ने बढ़ाई चिंता, संत समाज ने पुलिस से की ये मांग

Haridwar News: तीर्थ नगरी हरिद्वार में नशा युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है जिसकी वजह से यहां आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं. जिसे लेकर संत समाज ने नाराजगी जताई है.

Haridwar News: तीर्थ नगरी हरिद्वार (Haridwar) में युवाओं ने नशे का चलन काफी देखने को मिल रहा है. ये युवा नशे के इतने आदी हो चुके है कि अब शहर में चोरी करना, फायरिंग, चेन स्नेचिंग जैसी वारदात को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है. जिसे लेकर अखाड़ा परिषद (Akhara Parishad) के अध्यक्ष, संत समाज और कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने भी सवाल खड़े किए है. पुलिस और जिला प्रशासन (District Administration) को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाती. वही हरिद्वार के एसपी सिटी (Sp City) का कहना है कि नशा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है किसी का कोई दबाव नहीं माना जाएगा. 

युवाओं में बढ़ रहा है नशे का चलन

हरिद्वार में शराब, चरस, गांजा, अफीम जैसी नशे की वस्तुए खुलेआम बेची और खरीदी जा रही है. पिछले दिनों ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्ना नगर में बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के घर के पास 21 दिन पहले हुए गोली कांड में भी नशे को लेकर दिन दहाड़े फायरिंग हुई थी. जिसके कुछ दिनों बाद कनखल में भी नशे की धुत में एक युवक के पास देशी तमंचे से चली जो युवक के पेट में लग गई थी. इन तमाम घटनाओं के बावजूद पुलिस की पकड़ नशे के कारोबारियों पर कम हो रही है.  

संत समाज ने जताई नाराजगी
उत्तराखंड एक देवभूमि है और हरिद्वार अपने आप में एक ऐसा नगर है जहां विश्व के सनातन धर्मी और श्रद्धालु स्नान करने आते हैं. अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि आज हमारे हरिद्वार के युवा नशे में लिप्त हो रहे हैं. शाम होते ही युवाओं को शराब, चरस, गांजा, अफीम जैसी नशे की वस्तुएं आसानी से तीर्थ नगरी उपलब्ध कराई जा रही हैं. संत समाज पुलिस और जिला प्रशासन से मांग करता है कि जल्द से जल्द नशे की वस्तुओं पर पाबंदी लगनी चाहिए ताकि युवाओं को इससे बचाया जा सके. 
UP Politics: अखिलेश को चौतरफा घेरेंगे चाचा शिवपाल यादव, आदित्य यादव के इस एलान से बढ़ी सरगर्मी

नशे के खिलाफ पदयात्रा करेंगे हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का कहना है दूध पिलाने वाले को हराओगे और शराब पिलाने वाले को जिताओगे तो हरिद्वार में शराब ही मिलेगी, दूध थोड़े ही मिलेगा. उन्होंने कहा कि वो नशे के खिलाफ 1 दिन की पदयात्रा करेंगे. वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर हरिद्वार के एसपी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. यहां शराब और सूखा नशा बेचा जा रहा है, जिसमें पुलिस ने अभी भी कनखल और हरिद्वार में छापेमारी की है. नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानिए- क्या है मामला

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget