एक्सप्लोरर

देहरादून में अब इस जगह चला प्रशासन का बुलडोजर, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया

Uttarakhand News: देहरादून में शनिवार देर रात को प्रशासन ने 10 साल पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन ने ये कार्रवाई दून मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित सरकारी जमीन पर की है.

Dehradun News: राजधानी देहरादून में शनिवार देर रात प्रशासन ने एक दशक पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई दून मेडिकल कॉलेज (दून अस्पताल) के सामने स्थित सरकारी जमीन पर की गई. प्रशासन का कहना है कि यह मजार अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बनाई गई थी, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी.

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई. देर रात मौके पर बुलडोजर पहुंचाया गया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में धार्मिक ढांचे को तोड़ दिया गया.

ध्वस्त किया गया मजार वक्फ बोर्ड में दर्ज- शादाब शम्स
सूत्रों का कहना है कि जिस मजार को तोड़ा गया वह वक्फ बोर्ड में दर्ज है. इस संबंध में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी पुष्टि की है कि मजार वक्फ बोर्ड में दर्ज है. प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद भूमि से जुड़े सभी दस्तावेजों और स्वामित्व की जांच की गई. जांच में यह भूमि सरकारी पाई गई, जिसके बाद मजार को हटाने का निर्णय लिया गया.

बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 600 से अधिक अवैध धार्मिक ढांचों को हटाया जा चुका है. यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देश पर की जा रही है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों और सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक ढांचों को चिन्हित कर हटाया जा रहा है.

कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई- प्रशासन
देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान कोई विरोध की घटना सामने नहीं आई, लेकिन स्थानीय स्तर पर चर्चा गर्म है. कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराया, वहीं कुछ ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है.

यह भी पढ़ें: पत्नी से परेशान युवक लखनऊ विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने पहुंचा, माचिस जलाने से पहले...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget