एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमी के तहत ढोंगी बाबाओं पर एक्शन जारी, हिरासत में लिए 66 पीर-फकीर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमी को सफल बनाने के लिए उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद के सभी थानों और कोतवाली के प्रभारियों को निर्देश दिया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में फर्जी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी जारी है. इसी क्रम में उधम सिंह नगर जनपद के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले के सभी थानों और कोतवाली के प्रभारी को निर्देशित किया था कि अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले सभी फर्जी बाबाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने ऐसे 66 पीर फकीरों को हिरासत में लिया है जो अपराधिक प्रवृत्ति के थे, पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की.

ऑपरेशन कालनेमी को सफल बनाने के लिए उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद के सभी थानों और कोतवाली के प्रभारियों को निर्देश दिया है. ढोंगी बाबाओं और पीर फकीरों को चिन्हित करके कार्रवाई करो, जो दूसरों को धर्म की आड़ में ठगने का काम कर रहे हैं. एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 66 ढोंगी बाबाओं और पीर फकीरों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की. पुलिस द्वारा हो रही कार्रवाई के बाद से ढोंगियों में हड़कंप मच गया है.

आगे भी हमारी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी- एसएसपी मणिकांत मिश्रा

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में फर्जी बाबाओं के खिलाफ कालनेमी ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है. उधम सिंह नगर जिला पुलिस ने ऐसे 66 पीर फकीरों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की हैं. जो यूपी के सीमावर्ती जनपद रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत समेत अन्य जनपदों के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में ऐसे पीर फकीरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है जो अवैध कार्यों में लिप्त थे, आगे भी हमारी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी.

ढोंगियों को पूर्व में भी पुलिस भेज चुकी है जेल

ऑपरेशन कालनेमी की शुरुआत से पहले भी उधम सिंह नगर जिले में पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो धर्म की आड़ में गलत काम कर रहे थे. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो कई नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका था. जबकि ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने हाल ही में एक ढोंगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो लोगों के साथ ठगी के साथ साथ महिला से दुष्कर्म किया था.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget