एक्सप्लोरर

'योगी राज में धर्मांतरण गैंग की खैर नहीं', यूपी बीजेपी चीफ ने कांवड़ यात्रा पर सपा को घेरा

Moradabad News: बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी-छिपे धर्मांतरण जैसे घृणित कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं, जो समाज की एकता और सौहार्द को नष्ट करने का प्रयास करते हैं.

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चर्चित छांगुर बाबा प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार समाज विरोधी कृत्यों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है. इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. भूपेन्द्र चौधरी ने यह बयान शनिवार को मुरादाबाद में दिया.

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी-छिपे धर्मांतरण जैसे घृणित कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं, जो समाज की एकता और सौहार्द को नष्ट करने का प्रयास करते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी गतिविधियों के खिलाफ पहले से ही कठोर नीतियां अपनाई हैं. छांगुर बाबा प्रकरण में प्राथमिक जांच शुरू हो चुकी है, और जांच के परिणामों के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि योगी सरकार सामाजिक समरसता को बनाए रखने और इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

कांवड़ यात्रा पर सपा सरकार को घेरा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा शासन में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी और श्रद्धालुओं को परेशान किया जाता था. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है. योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा और शांति की पुख्ता व्यवस्था की है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो रही.

सावन में मांस और शराब की बिक्री पर जवाब

इसके साथ ही सावन मास में मांस की दुकानों को बंद करने और शराब की बिक्री जारी रखने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सावन का महीना आस्था का महीना है. अधिकांश लोग इस दौरान मांस का सेवन नहीं करते. कांवड़ यात्रा एक आध्यात्मिक पर्व है, और योगी सरकार इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का ध्यान कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने पर है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget