एक्सप्लोरर

Uttarakhand: लाखों लोगों की प्यास बुझाने और घरों को रोशन करने के लिए 10 गांव लेंगे 'जलसमाधि', सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड और यूपी के एक बड़े हिस्से को रोशन करने और लाखों लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल्द उत्तराखंड के दस गांव जलसमाधि लेने जा रहे हैं. केन्द्र से दो परियोजनाओं को मंजूरी मिली है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड और यूपी के एक बड़े हिस्से को रोशन करने और लाखों लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल्द उत्तराखंड (Uttarakhand) के दस गांव 'जलसमाधि' लेने जा रहे हैं. जमरानी बांध परियोजना (Jamrani Dam Project) और सॉन्ग ड्रिंकिंग वाटर परियोजना (Song Drinking Water Project) के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई है. इससे कई शहरों को पानी मिलेगा, वहीं बिजली का उत्पादन भी होगा.
 
10 गांव देंगे अपनी कुर्बानी
उत्तराखंड के गांवों ने विकास के नाम पर कई बार अपने अस्तित्व की कुर्बानी दी है और जल्द ही एक बार फिर यहां के दस गांव एक बार फिर से जलसमाधि लेने जा रहे हैं ताकि दूसरों के घरों में रोशनी हो सके और लोगों की प्यास बुझाई जा सके. केन्द्र सरकार के द्वार प्रदेश में दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी मिल गई है, हल्द्वानी और देहरादून शहर में ये दो बड़े प्रोजेक्ट बनने हैं. आइए आपको इन परियोजनाओं को लेकर पूरी जानकारी देते हैं. 
 
जमरानी बांध परियोजना

जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी शहर को 117 एमएलडी पानी मिलेगा. इसके साथ ही यहां पर 14 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन होगा. इस बांध के जरिए 55 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी, जिससे कृषि को लाभ मिलेगा. सिंचाई का ज्यादातर हिस्सा उत्तर प्रदेश का है जबकि उत्तराखंड में 10 हजार हेक्टर जमीन की सिंचाई हो सकेगी.  जमरानी बांध परियोजना, यूपी और उत्तराखंड को सिंचाई के लिए पानी देगी. इसके साथ ही हल्द्वानी शहर को पेयजल की समस्या से निजात दिलाएगी.
 
देहरादून सॉन्ग ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट
दूसरी बड़ी परियोजना देहरादून शहर के लिए है. देहरादून में सॉन्ग ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट पर काम होना है. जिससे शहर को बड़े स्तर पर पीने का पानी मिलेगा, वहीं ट्यूबेल पर आत्मनिर्भरता कम होने से विद्युत खपत में भी फायदा मिलेगा. इस परियोजना से शहर को 150 एमएलडी पीने का पानी मिलेगा और ट्यूबवेल पर आत्मनिर्भरता कम हो जाएगा. इसके साथ ही विद्युत खपत में भी फायदा मिलेगा और वातावरण भी अच्छा रहेगा. इस परियोजना के बारे में बताते हुए सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन ने कहा कि बिजली, पीने के पानी और सिंचाई के लिए इन दो प्रोजेक्ट से बहुत बड़ा लाभ आने वाले समय में देखने को मिलेगा. इस विकास में हल्द्वानी शहर के 6 और टिहरी एक व देहरादून के तीन गांव अपनी जलसमाधि देंगे. 
 
हल्द्वानी शहर में इन गांवों की जलसमाधि 
 
इन परियोजनाओं के लिए हल्द्वानी के जो गांव जलसमाधि लेने जा रहे हैं उनके नाम है तिलवाड़ी गांव, जिसमें 218 परिवार रहते हैं, मुरकुडिया, जिसमें 486 परिवार रहते हैं, उडावा, जिसमें 193 परिवार रहते हैं, गनराड, जिसमें 126 परिवार रहते हैं, पनियाबोर, जिसमें 92 परिवार रहते हैं और पस्तोला, जिसमें 208 परिवार रहते हैं. 
 
सॉन्ग ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट में इन गांवों की जलसमाधि 
वहीं दूसरी तरफ देहरादून के सॉन्ग ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट के तहत एक गांव देहरादून जिले और तीन टिहरी जिले के गांव जलमग्न हो जाएंगे. देहरादून जिले में पलेद गांव जलमग्न हो जाएगा, टिहरी जिले में घुर्सालगांव, सौंधना और रागडगांव जलमग्न हो जाएंगा. 
 
सीएम पुष्कर ने दिए निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विकास कार्यों की वजह से जिन गांवों की कुर्बानी दी जा रही है, उनके विस्थापन में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए. सीएम धामी ने कहा कि विकास होना चाहिए लेकिन विस्थापन में लोगों को कोई दिक्कत न आये इसपर सरकार काम कर रही है. 
हाल ही में 120 मेगावाट बिजली परियोजना के लिए देहरादून के लोहारी गांव की जलसमाधि हुई और अब ऐसे ही बहुत जल्द दस गांव जलसमाधि लेने जा रहे हैं. 
 
गांव की कुर्बानी से होगी कई घरों में रोशनी
विकास के लिए उत्तराखंड के गांवों ने हमेशा ही अपनी कुर्बानी दी है. ऐसे में विभागों द्वारा उनके विस्थापन की सही व्यवस्था सुनिश्चित तो होनी ही चाहिए. हल्द्वानी और देहरादून शहर में बनने जा रहे ये दो बड़े प्रोजेक्ट सिंचाई, विद्युत और पीने के पानी में मील का पत्थर साबित होंगे, जो कई घरों को रोशन करेंगे, सिंचाई के लिए पानी देंगे और पीने की पानी की किल्लत दूर करेंगे. 
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget