एक्सप्लोरर

Sultanpur News: प्रेम प्रसंग के चलते पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक, पीड़िता के परिवार वालों के साथ की मारपीट

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. बता दें कि पति ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया है.

Sultanpur News: देश में तीन तलाक पर सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद यूपी से तीन तलाक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला सामने आया है सुलतानपुर से जहां एक नवविवाहिता को पति ने तीन तलाक दे दिया है. इतना ही नहीं तलाक देने के बाद भी पति पत्नी और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहा है. फिलहाल पीड़ित पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है.

इस वजह से पति ने दिया तीन तलाक

दरअसल गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के तियरी गांव की रहने वाली एक युवती को उसकी बुआ ने अपने बेटे मुगीस अहमद से निकाह करने का का प्रस्ताव भेजा था. लेकिन मुगीस की हरकतों को देखते हुए युवती के परिवार वालों ने इस निकाह से इनकार कर दिया. फिर परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर युवती का निकाह बीती 4 जुलाई को मुगीस से करा दिया गया. निकाह के कुछ वक्त बाद ही उसके पति और ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उसे ये भी पता चल गया कि मुगीस का किसी और युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी बीच बीते 23 सितम्बर को परिवार के सामने ही मुगीस ने युवती को तीन बार तलाक बोल कर उसे घर से निकाल दिया.

पुलिस अधीक्षक से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

तलाक देने के बाद पीड़ित युवती अपने मायके चली गई, लेकिन फिर भी पुलिस से शिकायत नहीं की गई. बीते 14 नवम्बर को पति मुगीस अपने परिवार वालों के साथ युवती के घर पहुंचा और उसपर अपने छोटे भाई से निकाह करने का दबाव बनाने लगा. युवती और उसके परिवार वालों ने मना किया तो पति मुगीस ने पहले तो व्हाट्सप्प पर धमकियां दी और उसके बाद इन सभी ने मिलकर पीड़ित युवती और इसके घर वालों की जमकर पिटाई कर दी. बता दें कि युवती के व्हाट्सएप्प पर तीन तलाक, दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग और धमकी देने का भी सबूत मौजूद है. वहीं जब पीड़ित परिवार न्याय की आस में गोसाईंगंज थाने पहुंचा तो वहां पुलिस ने उनके मामले पर कोई कार्रवाही नहीं की. लिहाजा युवती सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उन्हें अपनी दास्तान सुनाई.

फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने उसे न्याय संगत कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. और उसके बाद दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

JPSC Preliminary Exam: जेपीएससी सिविल सेवा का पीटी रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को बड़ा तोहफा, सीएम बघेल ने वापस कराए ढाई करोड़ रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान

वीडियोज

Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget