एक्सप्लोरर

आगरा में फिर फलने फूलने लगा 'जिस्मफरोशी' का कारोबार, सपा नेता के होटल से 2 विदेशी युवतियां गिरफ्तार

ताजगंज पुलिस को सूचना मिली थी शिल्पग्राम के होटल शुभ रिसॉर्ट में बड़े स्तर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है. होटल संचालक सपा नेता पुलिस गिरफ्त से दूर है और जल्द ही पुलिस उसको भी गिरफ्तार करके जेल भेजेगी.

आगरा: मोहब्बत की नगरी के नाम से जाना जाने वाला आगरा देह व्यापार की वजह से एक बार फिर से बदनाम हो रहा है. बीती रात आगरा पुलिस ने छापा मारकर सपा नेता के रिसॉर्ट से दो विदेशी युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक में एक व्यक्ति भीमा नाम का एजेंट है जो पहले भी इसी गलीच धंधे की वजह से जेल जा चुका है.

दरअसल, ताजगंज पुलिस को सूचना मिली थी शिल्पग्राम के होटल शुभ रिसॉर्ट में बड़े स्तर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने बीती रात 8 बजे के करीब जब छापा मारा तो मौके से दो विदेशी युवतियां और 2 लोग पकड़े गए जो जिस्मफरोशी का कारोबार कर रहे थे. एसपी सिटी के मुताबिक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विदेशी युवतियों के कागजात खंगाले जा रहे हैं. उनका पासपोर्ट और वीजा चेक किया जा रहा है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस उद्देश्य से वह आगरा आई हैं. इसके साथ ही जिस्मफरोशी के धंधे में लंबे समय से काम कर रहे भीमा को एक बार फिर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसको जेल भेजा जा रहा है. उसकी पुराने मामलों में जमानत निरस्त करने के लिए कोर्ट में पैरवी की जाएगी.

भीमा के पास हजारों युवतियों के फोटो मिले

पुलिसिया सूत्रों से पता चला है कि भीमा के पास से हजारों युवतियों के फोटो मिले हैं जिनसे वह लगातार संपर्क में बना रहता था और व्हाट्सएप के जरिए वह इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था. व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे और पसंद आने पर रेट तय किए जाते थे. पिछले साल भी भीमा को इसी वजह से जेल भेजा गया था और ऐसे में एक बार फिर भीमा पुलिस शिकंजे में है लेकिन होटल संचालक सपा नेता पुलिस गिरफ्त से दूर है और जल्द ही पुलिस उसको भी गिरफ्तार करके जेल भेजेगी.

साल 2020 में आगरा की बदनामी के चलते पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी और कई सारे होटलों में छापा मारा था जिसमें भीमा भी जेल गया था. भीमा के जेल जाने के बाद इसी धंधे की सरगना रोशनी और उसके साथियों को भी जेल भेजा गया था. ऐसे में एक बार फिर से यह कारोबार सक्रिय है और इसके साथ ही पुलिस भी हरकत में आ गई है.

यह भी पढ़ें-

UP Panchayat Chunav: जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण की सूची हुई जारी, जानिए- कौन सा क्षेत्र किसके लिए होगा आरक्षित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget