एक्सप्लोरर

वित्त वर्ष 2021-22 के अगस्त महीने में यूपी सरकार को कितनी हुई कमाई, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दी जानकारी

UP Revenue: यूपी सरकार को वित्त वर्ष 2021-22 के अगस्त महीने में 12,089 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है. वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी विभाग से सरकार को 2,432 करोड़ की कमाई हुई है.

UP Government Revenue Increases: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के अगस्त महीने का लेखा जोखा प्रस्तुत किया है. अगस्त महीने में प्रदेश सरकार को 12,089 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. ये बीते वर्ष अगस्त महीने की तुलना में तकरीबन 2,544 करोड़ रुपये अधिक है. वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार को सबसे अधिक राजस्व जीएसटी (GST) से प्राप्त हुआ है. जीएसटी से सरकार ने लगभग 4,814 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं वैट से सरकार को कुल 2,461 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है. हालांकि, अगस्त महीने में आबकारी से तय लक्ष्य के मुकाबले 88 फीसदी ही राजस्व की प्राप्ति हुई है. आबकारी विभाग से सरकार को अगस्त महीने में 2,432 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है.

वित्त मंत्री ने बताया कि अगस्त माह में सरकार को जो राजस्व की प्राप्ति हुई है वो 12,089 करोड़ रुपये है जो 2020 अगस्त के मुकाबले तकरीबन 2,544 करोड़ रुपये अधिक है. हालांकि अगस्त माह के लिए सरकार ने जो लक्ष्य तय किया था उसके मुकाबले 87 फीसदी ही राजस्व की प्राप्ति हुई है. इसमें भी सबसे बड़ा हिस्सा जीएसटी का रहा है. प्रदेश सरकार को अगस्त महीने में जीएसटी से 4.814 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है. 

आबकारी में तय लक्ष्य के मुकाबले कम राजस्व
अगस्त महीने में आबकारी विभाग से राजस्व प्राप्ति का जो लक्ष्य तय किया गया था उसके मुकाबले थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. आबकारी विभाग के लिए अगस्त महीने में सरकार ने 2,756 करोड़ का लक्ष्य तय किया था. इसके मुकाबले सरकार को 2,432 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई है. हालांकि 2020 अगस्त के मुकाबले यह 122 करोड़ अधिक है. 

लखनऊ में होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक
वहीं, भूतत्व और खनिकर्म में भी अगस्त महीने में राजस्व प्राप्ति में गिरावट देखने को मिली है. अगस्त महीने के लिए भूतत्व का लक्ष्य 248 करोड़ का था जबकि प्राप्ति 136 करोड़ की ही हुई है. सुरेश खन्ना ने कहा कि पहली बार लखनऊ में जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री समेत कई राज्यों के वित्त मंत्री हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि 16 और 17 तारीख को जीएसटी काउंसिल की बैठक लखनऊ में होगी. 16 तारीख को जीएसटी काउंसिल के अधिकारियों की बैठक होगी जबकि 17 तारीख को वित्त मंत्री के साथ तमाम राज्यों के मंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें:

Shravasti Accident: श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा टेंपो, 4 महिलाओं समेत पांच की मौत

Firozabad Viral Fever: फुल हुए सभी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में 400 बच्चे भर्ती, 50 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget