एक्सप्लोरर

Shravasti Accident: श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा टेंपो, 4 महिलाओं समेत पांच की मौत

Road Accident: श्रावस्ती में एक टेंपो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई. जबरदस्त टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है.

Five People Killed in Road Accident: यूपी के श्रावस्ती (Shravasti) जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जायरीनों से सवार एक टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से भिड़ गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि टेंपो बहराइच (Baharaich) से बलरामपुर (Balrampur) के उतरौला जा रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर टेंपो से घायलों को बाहर निकाला. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ा टेंपो
रोंगटे खड़े कर देने वाला ये हादसा थाना इकौना के मोहल्ला तिलकपुर के पास नेशनल हाइवे 730 पर हुआ है. टेंपो सवार जायरीन सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत करने के लिए गए थे. सभी लोग वापस अपने घर बलरामपुर के उतरौला जा रहे थे. तभी इकौना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर से टेंपो की भिड़ंत हो गई. 

आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि दो लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या एसडीएम मौजूद हैं.

सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं, इस भीषण सड़क हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है. योगी ने ट्वीट कर कहा, "जनपद श्रावस्ती में आज हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है. स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

ये भी पढ़ें:

Firozabad Viral Fever: फुल हुए सभी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में 400 बच्चे भर्ती, 50 लोगों की मौत

Flood in UP: जज्बे को सलाम, नाव खेकर अकेले स्‍कूल जा रही बच्‍ची ने जीता लोगों का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget