एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में कोरोना से 282 लोगों की मौत, सात हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने

यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,336 नए मामले सामने आए हैं और 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए. राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर कम तो नहीं हो रहा है लेकिन बीते कुछ दिनों से मामलों में कमी देखी जा रही है. हालांकि सैकड़ों लोगों को अब भी इस जानलेवा महामारी में अपनी जान गंवाना पड़ रहा है. बीते 24 घंटों में यूपी में कोरोना के 7,336 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 282 लोगों की मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ''पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,336 नए मामले सामने आए हैं और 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए. राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है. अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट 91.4% है.'' उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ''कल प्रदेश में 2,99,327 सैंपल्स की जांच की गई, जो एक दिन में रिकॉर्ड संख्या है. अब तक कुल 4,55,31,018 टेस्ट किए गए हैं.''

अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक ''23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है. अब तक कुल मिलाकर 1,21,67,184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 32,94,726 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है.''

आज 2,19,000 टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए- नवनीत सहगल

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ''प्रदेश सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम किया जा रहा है. अब ज्यादा टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे हैं, आज 2,19,000 टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए.''

ये भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का आरोप- मृत शिक्षकों के परिजनों को मुआवजा देने से बचने के लिये झूठ बोल रही है योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI
महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget