एक्सप्लोरर

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- लाशों की राजनीति न करें

सतीश द्विवेदी ने कहा कि इस कोरोना काल में विपक्ष ने सिर्फ ट्वीट कर सरकार की व्यवस्थाओं की आलोचना करने का काम किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा और कहा कि लाशों पर राजनीति न करें. इनको इस आपदा के वक्त देश के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि देश का मनोबल गिराने का काम करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने टूलकिट के माध्यम से यह प्रयास किया कि उनसे जुड़े जितने भी अस्पताल हैं, वहां तब तक बेड मरीजों को न दिया जाए, जब तक कोई कांग्रेस का नेता उन्हें फोन न करे, ताकि ये लोग भारत की छवि खराब कर सकें.

सतीश द्विवेदी ने शिक्षकों की मौत पर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में सिर्फ तीन शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई थी. हमारी उन सबके परिवारों के साथ संवेदना है. विभाग की तरफ से उनके आश्रितों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सभी शिक्षक हमारे परिवार के सदस्य हैं और राहुल-प्रियंका से ज्यादा दुख हमें है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस तरह की घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में विपक्ष ने सिर्फ ट्वीट कर सरकार की व्यवस्थाओं की आलोचना करने का काम किया है.

प्रदेश में न ऑक्सीजन की कमी है और न ही बेड्स की- सतीश द्विवेदी

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि पिछली बार जब देश में लॉकडाउन लगाया गया था, तो यही प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने लोगों की रोजी-रोटी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था. इस बार जब लॉकडाउन नहीं लग रहा था तो ये बोल रहे थे कि लॉकडाउन क्यों नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जिस वक्त विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए, उस वक्त ये लोग राजनीति कर रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड निगेटिव होने के बाद से ही फील्ड पर हैं. आज डब्लूएचओ भी मुख्यमंत्री योगी की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति की तारीफ कर रहा है. आज प्रदेश में न ऑक्सीजन की कमी है और न ही बेड्स की.

यह भी पढ़ें-

सुरेश खन्ना का मायावती पर पलटवार, कहा- मनगढ़ंत बयानबाजी करके खो रही हैं जनाधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget