एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस में नौकरी पाने वालों का संघर्ष पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप, किसी से घर आई पहली सरकारी सेवा तो कोई...

Up Police Recruitement: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 60 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिए हैं. नौकरी पाने वाले पुलिस कर्मियों की कहानी दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई है.

Up Police Recruitement: उत्तर प्रदेश पुलिस में रविवार को नियुक्ति पाने वाले 60 हजार से ज्यादा कर्मियों में से कई की कहानी दूसरों के लिए प्रेरणा हो सकती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रविवार को पुलिस भर्ती में चयनित 60 हजार 244 कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये.

फिरोजाबाद जिले के हरदासपुर गांव के एक किसान की बेटी रोशनी ने रविवार को बताया कि वह अपने परिवार में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली महिला हैं.

नौकरी पाने वाले पुलिस कर्मियों ने क्या कहा?
नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों की सूची में जगह बनाने वाली रोशनी ने कहा, 'हमारे परिवार में किसी को भी कभी सरकारी नौकरी नहीं मिली. फॉर्म जमा करने से लेकर चयन तक एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ. पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी.'

इसी तरह, बांदा जिले के मरका गांव की प्रीति यादव ने अपने परिवार में पहली सरकारी नौकरी पाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह खबर बतायी तो घर में उत्सव जैसा माहौल था. पहले लोग कहते थे कि रिश्वत के बिना सरकारी नौकरी असंभव है लेकिन आज यह मिथक टूट गया है.' यादव ने भ्रष्टाचार मुक्त अवसर के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया. नवनियुक्त 60,244 कांस्टेबलों में से 12 हजार से ज्यादा युवतियां शामिल हैं.

पुलिस महानिदेशक ने क्या बताया?
इस बीच, राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने कहा, 'यह केवल एक घटना नहीं बल्कि मील का पत्थर है. माननीय केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में 60,244 नए कांस्टेबलों को आज उनके नियुक्ति पत्र मिले. खाकी के पास अब खड़े होने के लिए 60 हजार से ज्यादा नये कंधे हैं.'

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली बरेली की लवी चौहान ने कहा, 'हमें अपनी कड़ी मेहनत का फल मिला है. इस तरह की पारदर्शितापूर्ण भर्ती केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के कारण ही संभव हो पायी है. प्रक्रिया के दौरान एक भी रुपये रिश्वत की मांग नहीं की गई.' बरेली की ही इजमा बी ने कहा, 'पहली बार पूरी तरह से योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं.' राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस विभाग में इतने बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्रों का वितरण हुआ है. यह सिर्फ रोजगार के बारे में नहीं है. यह सशक्तिकरण, शिक्षा और सम्मान की दिशा में एक सामाजिक बदलाव का प्रतीक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget