एक्सप्लोरर

Gorakhpur में बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, बिहार के चार कुख्यात बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी भी घायल

Gorakhpur News:  यूपी के गोरखपुर में शुक्रवार को पुलिस और चार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें चारों बदमाशों के साथ तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

Gorakhpur News: गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह पुलिस की बिहार के कुख्‍यात बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई है. दरअसल ये मुठभेड़ चेकिंग के दौरान हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और इस फायरिंग में चारों बदमाश घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. बदमाशों के पास से पिस्‍टल, तमंचा, कारतूस, दो बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है.

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग

गोरखपुर के एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि गोरखपुर कैंट थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर में शुक्रवार की सुबह दो बाइक पर सवार चार युवक तेजी से आते हुए दिखाई दिए. चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर उन्हें रोकने की कोशिश की गई. लेकिन वो नहीं रुके और असलहे से पुलिस बल पर फायर करते हुए भागने लगे. जिसके बाद इंस्‍पेक्‍टर शशिभूषण राय ने स्वाट, एसओजी और आसपास के थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया. जिसके बाद कैंट थाना क्षेत्र के छावनी रेलवे स्टेशन मार्ग पर पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाश घायल हो गए.

Mathura Bride Murder: सनकी आशिक ने फेरों से पहले की दुल्हन की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली, देखें तस्वीरें

फायरिंग में घायल हुए तीन पुलिसकर्मी

बता दें कि इस फायरिंग में बदमाशों की गोली से कैंट इंस्‍पेक्‍टर शशिभूषण राय बाल-बाल बच गए. लेकिन तीन पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हो गए. बदमाशों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के कोठा थानाक्षेत्र के जोराबगंज गांव के रहने वाले करण, विरेन्‍द्र, शिवा और हैरान के रूप में हुई है. चारों बदमाशों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. उनकी स्थिति सामान्य है. प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि बदमाश पहले देवरिया जिले से जेल जा चुके हैं.

बदमाशों से बरामद हुई ये चीजें

ये बदमाश बिहार के कटिहार क्षेत्र से गोरखपुर और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में आकर लूट और टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते रहे हैं. घटना के बाद वो बिहार लौट जाते रहे हैं. गोरखपुर में चार वारदातों को इन बदमाशों ने अंजाम दिया है. इसी गैंग ने हाल ही में गोरखपुर के कौड़ीराम और कैम्पियरगंज में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था. बड़हलगंज और खलीलाबाद में लाखों की लूट की थी. पुलिस इनके बारे में और जानकारी जुटा रही है. बदमाशों के पास से पुलिस को एक नाइन एमएम पिस्‍टल, एक कंट्री मेड पिस्‍टल, 315 बोर का कट्टा, लूट के 55 हजार रुपए नकद, घटना में प्रयोग किए गए तीन मोबाइल फोन, गाड़ी की डिग्‍गी तोड़ने का नुकीला उपकरण, दो बाइक और कारतूस बरामद किया है. 

Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर के सवाल पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- 'अचानक शुरू हुए इस फसाद की जड़ कौन?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget