एक्सप्लोरर

PM Modi UP Visit: पीएम मोदी बोले- पहले फाइलें बरसों अटकी रहती थीं, डबल इंजन की सरकार में विकास को मिली गति

Saryu Nahar National Project: पीएम मोदी ने आज सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया. ये परियोजना 9 हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है.

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पहुंचकर 9 हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना की सौगात दी. पीएम मोदी ने बटन दबाने के साथ ही सरयू नहर में पानी का संचालन शुरू हो गया. इस परियोजना का लाभ क्षेत्र के 30 लाख किसानो को होगा. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में फाइलें अटकती रहती थीं लेकिन डबल इंजन की सरकार में जल्द काम होता है.

पीएम मोदी ने बलरामपुर की तारीफ की

पीएम मोदी ने  सबसे पहले राज्यपाल और सीएम योगी का अभिवादन किया और बलरामपुर की जमकर तारीफ भी की. पीएम ने कहा कि बलरामपुर के लोगों ने दो भारत रत्न दिए. पीएम मोदी ने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का जाना हर भारतप्रेमी और राष्ट्रभक्त के लिए बड़ी क्षति है. जनरल रावत ने देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम बखूबी किया था. उनका ये काम आगे भी जारी रहेगा.

 देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के लिए कहा देश उनके साथ है

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के सपूत देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर जी-जान से लगे हुए हैं. मैं मां पाटेश्वरी से उनके जीवन की रक्षा की प्रार्थना करता हूं. देश आज वरुण सिंह जी के परिवार के साथ है, जिन वीरों को हमने खोया है, उनके परिवारों के साथ है.

 

बता दें कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना 14 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई के लिए सुनिश्चित पानी उपलब्ध कराएगी और 6200 से अधिक गांवों के लगभग 29 लाख किसानों को लाभान्वित करेगी. इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज को फायदा होगा.

ये भी पढ़ें

 

Petrol Diesel Price Today: जानिए- दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल का ये है रेट

Jabalpur News: आतंकियों से तुलना किए जाने वाले पत्र को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget