एक्सप्लोरर

PM Modi in Kanpur: IIT-कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM Modi, छात्रों को संबोधित करते हुए दिए ये सफलता के मंत्र

पीएम मोदी आज IIT-कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से छात्रों को संबोधित किया और कई मंत्र भी दिए. उन्होंने छात्रों से कहा कि अब पूरी दुनिया में छा जाने का सपना है.

PM Modi in Kanpur: पीएम नरेंद्र मोदी अपने दौरे के तहत आज कानपुर पहुंचे हैं. वे यहां दोपहर डेढ़ बजे मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी IIT-कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे. इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को मंच से संबोधित किया.

पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहा कि, आपने जब IIT कानपुर में प्रवेश लिया था और अब जब आप यहां से निकल रहे हैं, तब और अब में, आप अपने में बहुत बड़ा परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे. यहां आने से पहले एक अनजाना डर  होगा, एक अनजाने सवाल होंगे. उन्होंने कहा कि अब जब आप यहां ये निकल रहे हैं तो अनजाना डर नहीं है, अब पूरी दुनिया को एक्सप्लोर करने का हौसला है. अब सवाल भी  नहीं है, पूरी दुनिया पर छा जाने का सपना है.

कानपुर शहर विविधताओं के भरा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कानपुर भारत के उन कुछ चुनिंदा शहरों में से है, जो विविधताओं से भरा हुआ है. सत्ती चौरा घाट से लेकर मदारी पासी तक, नाना साहब से लेकर बटुकेश्वर दत्त तक, जब हम इस शहर की सैर करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे हम स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों के गौरव की, उस गौरवशाली अतीत की सैर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 1930 के उस दौर में जो 20-25 साल के नौजवान थे, 1947 तक उनकी यात्रा और 1947 में आजादी की सिद्धि, उनके जीवन का गोल्डन फेज थी. आज आप भी एक तरह से उस जैसे ही Golden Era में कदम रख रहे हैं. जैसे ये राष्ट्र के जीवन का अमृतकाल है, वैसे ही ये आपके जीवन का भी अमृतकाल है.

पीएम मोदी ने कहा कानपुर के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कानपुर के लिए दोहरी खुशी का दिन है. आज एक तरफ कानपुर को मेट्रो जैसी सुविधा मिल रही है. वहीं दूसरी और टेक्नोलॉजी की दुनिया को आईआईटी कानपुर से आप जैसे अनमोल उपहार भी मिल रहे हैं.

 

PM Modi in Kanpur: IIT-कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM Modi, छात्रों को संबोधित करते हुए दिए ये सफलता के मंत्र

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि आज सोच कुछ कर गुजरने की है

मोदी ने कहा कि जब देश की आजादी को 25 साल हुए, तब तक हमें भी अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए बहुत कुछ कर लेना चाहिए था. तब से लेकर अब तक बहुत देर हो चुकी है, देश बहुत समय गंवा चुका है. बीच में 2 पीढ़ियां चली गईं इसलिए हमें 2 पल भी नहीं गंवाना है. जो सोच और एटीट्यूड आज आपका है, वही एटीट्यूड आज देश का भी है. पहले अगर सोच काम चलाने की होती थी, तो आज सोच कुछ कर गुजरने की, काम करके नतीजे लाने की है. पहले अगर समस्याओं से पीछा छुड़ाने की कोशिश होती थी, तो आज समस्याओं के समाधान के लिए संकल्प लिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जानिए यहां

Chandigarh Mayor Election: नतीजों के बाद बड़ा सवाल- कौन बनेगा चंडीगढ़ का मेयर ? AAP को सता रहा है सेंधमारी का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget