एक्सप्लोरर

UP News: बनारस के दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ा जन सैलाब, आज भी पहुंचेंगे लाखों लोग

Navratri In Varanasi: वाराणसी के बाजारों में दुर्गा झांकियां देखने वालों का हुजूम उमड़ रहा है. बड़ी तादाद में लोग इन झांकियों को देखने पहुंच रहे हैं.

Sharadiya Navratri In Varanasi: शारदीय नवरात्र में आज नवमीं तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना की जा रही है. इसके साथ ही जगह-जगह भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है. उत्तर प्रदेश में भी नवरात्र का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वाराणसी में अष्टमी तिथि पर बाजारों में भीड़ देखी गई. बड़ी तादाद में लोगों ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर दर्शन किए.

दुर्गा पंडालों में उमड़ा जन सैलाब 
शारदीय नवरात्र के सप्तमी, अष्टमी, नवमी पर लोगों का जन सैलाब दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचा. इसी कड़ी में वाराणसी के मशहूर हथुआ मार्केट, चेतगंज, अर्दली बाजार, शिवपुर स्थित आकर्षक पूजा पंडालों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. बनारस के इन मशहूर पूजा पंडालों में कहीं चंद्रयान 3 की सफलता की झलक, तो कहीं राम मंदिर, आदियोगी. इसके अलावा दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों को भी पूजा पंडाल में बखूबी दर्शाया गया है.

पंडालों में दिखी बंगाली कारीगरी की झलक 
बंगाल के बाद वाराणसी का दुर्गा पूजा काफी मशहूर है. बनारस शहर में ये पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. बंगाल के कारीगरों द्वारा इन पंडालों को विशेष आकार दिया जाता है जिनमें भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत व नई उपलब्धियां शामिल रहती हैं. हर साल शारदीय नवरात्र में अलग-अलग पंडालों में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर एक अलग ही उमंग देखी जाती है. वाराणसी के सैकड़ों पूजा पंडाल में सप्तमी के दिन लोगों की भारी भीड़ देखी गई. अपने परिवार के साथ लोग पूजा पंडालों में पहुंचे. मां दुर्गा के दर्शन करने के बाद पंडालों के बाहर तस्वीर लेते हुए भी नजर आए.

प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम 
इधर बाजारों में दुर्गा झांकियों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. इस भीड़ से किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. इसको लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किये हैं. पंडालों के तकरीबन 50 से 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को दूर खड़ा करने के लिए हिदायत दी गई है. माना जा रहा है कि आज और कल इन दुर्गा पूजा पंडालों में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ेगी.

ये भी पढ़ें: UP News: मेरठ में चार पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा मुस्लिम परिवार, पेश कर रहे भाईचारे की मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget