एक्सप्लोरर

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में 85 हजार के पास पहुंचे एक्टिव केस, जानिए अपने जिले का हाल

New Corona Cases: उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 85 हजार के पास पहुंच गए हैं. अब राज्य में गौतम बुद्ध नगर की जगह राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हो गए हैं.

UP New Corona Cases: उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस अब 85 हजार के पास पहुंच गए हैं. प्रदेश में अब हर जिले में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं. इस बीच गौतमबुद्धनगर जिला जो बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में सबसे आगे चल रहा था उसकी जगह राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. गौतमबुद्धनगर में कोरोना से पहली मौत भी हुई है. गौतमबुद्धनगर में मामले सबसे ज्यादा आ रहे थे लेकिन अब तक किसी भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई थी.

क्या है आपके जिले का हाल
प्रदेश में बीते कई दिनों से जहां गौतमबुद्धनगर कोरोना के नए मामले और एक्टिव केस में सबसे आगे चल रहा था. वहीं अब राजधानी लखनऊ रिकॉर्ड तोड़ता पहले नंबर पर आ गया है. बात चाहे एक्टिव केस की हो या नए कोरोना के मामलों की. राजधानी लखनऊ दोनों में सबसे आगे है. बीते 24 घंटे में लखनऊ में 2,209 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 229 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक्टिव केस अब 12,195 तक पहुंच गए है. दूसरे नंबर पर अब गाजियाबाद आ गया है. जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,887 नए मामले सामने आए हैं. 394 लोग स्वस्थ हुए और फिलहाल 10,688 एक्टिव मामले हैं. तीसरे नंबर पर है गौतमबुद्धनगर जहां कोरोना के 1,817 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 624 लोग स्वस्थ हुए, एक मरीज की मौत भी हुई और एक्टिव केस अब 11,491 हो गए है. चौथे नंबर पर है मेरठ जहां 1,203 नए मामले सामने आए और 243 लोग स्वस्थ हुए. वहीं दो लोगों की मौत भी हुई है और जिले में अब भी 7,624 सक्रिय मामले हैं.

तीन लोगों की हुई मौत
पूरे प्रदेश में अब 17 जिले ऐसे है जहां सक्रिय मामले एक हजार के पार हैं. वहीं चार जिले ऐसे भी है जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के दस से भी कम मामले सामने आए हैं. ये जिले है भदोही, जालौन, महोबा और कौशांबी हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 16,016 नए मामले सामने आए है. जबकि इस दौरान 2554 लोग स्वस्थ हुए है, तीन लोगों की मौत भी हुई है और राज्य में अब भी सक्रिय मामले 85 हजार के पास है.

ये भी पढ़ें-

UP Weather & Pollution Update: यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत नहीं, घने कोहरे और खराब हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

UP Election 2022: यूपी में गर्माती सियासत के बीच योगी आदित्यनाथ ने बताया डबल इंजन की सरकार का डबल इंपेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget