एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में अनियंत्रित कार पेड़ से भिड़ी, दूल्हे के भाई की मौत; दुल्हन समेत कई घायल

Mahoba News: महोबा में दर्दनाक हादसा हुआ है. शादी की रस्मे पूरी कर के घर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.

Mahoba Accident News: उत्तर प्रदेश स्थित महोबा में सोमवार देर रात वैवाहिक कार्यक्रम की रस्में पूरी कर लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. कार में सवार दूल्हे का 24 वर्षीय फौजी भाई की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूल्हा दुल्हन सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया. दर्दनाक सड़क हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई.

यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के काली पहाड़ी के पास घटित हुई है. बताया गया कि मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर अंतर्गत ग्राम भदेसर के रहने वाले जवाहर यादव के पुत्र धीरज यादव का शादी होने के बाद रस्में पूरी करने के लिए परिवार के लोग कार से चित्रकूट गए हुए थे.

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई
चित्रकूट से वापस लौटते वक्त काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई जिससे दूल्हे के 24 वर्षीय फौजी भाई नीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. सड़क हादसे में दूल्हा धीरज और दुल्हन दीपा की हालत नाजुक बनी हुई है . 

हादसे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सभी घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस से महोबा जिला अस्पताल लाया गया. घायलों में मासूम बच्चा और दूल्हे की बहने शामिल है. जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज डॉक्टर द्वारा किया गया है.

घायलों में बच्चा भी शामिल
वहीं परिवार के लोग और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और शादी की खुशियां कोहराम में तब्दील हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया. घायलों में 6 साल का लक्ष्य सहित दूल्हे की दो बहनें है और चचेरा भाई शामिल है.

इस सड़क हादसे को लेकर सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा हुआ है.सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है और मृतक फौजी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम ने जनपद महोबा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand Accident News: चंपावत हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Kotdwar News: कोटद्वार में गाड़ी खाई में गिरने से 4 शिक्षकों की मौत, 2 घायल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget