एक्सप्लोरर

Lucknow: आज से सदस्यता अभियान चलायेगी यूपी कांग्रेस, एक करोड़ नए सदस्य बनाने का है लक्ष्य

आज से यूपी कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है. इस महाअभियान के तहत कांग्रेस का प्रदेश में 'एक परिवार नए सदस्य चार' फॉर्मूले के तहत 1 करोड़ सदस्य जुटाने का लक्ष्य है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत तैयारियों में जुटी हुई हैं. ऐसे में कांग्रेस प्रदेश में आज से पार्टी में 1 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का महाअभियान शुरू कर रही है. दरअसल कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई संविधान दिवस (26 नवंबर) पर पार्टी में एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू कर रही है. 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान का नारा है "एक परिवार, नए सदास्य चार”

कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने के लिए इस नंबर पर देनी होगी मिस्ड कॉल

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बताया था कि लोग पार्टी सदस्य बनने के लिए 8230005000 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. पार्टी सदस्यता अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाई जाएगी. सदस्यता अभियान के दौरान गांव, बस्तियों, वार्डों में भीम चर्चा और रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा. इस दौरान संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान की चर्चा भी की जाएगी.

बता दें कि सदस्यता अभियान हर जिले/शहर/कस्बे, जिले के सभी प्रखंडों, शहर/कस्बे के सभी वार्डों, सभी न्याय पंचायतों और ग्राम सभा स्तर पर चलाया जाएगा. प्रत्येक सदस्यता दल प्रतिदिन कम से कम 25 नए सदस्यों का नामांकन करेगा. इसके लिए पार्टी की सदस्यता लेने के इच्छुक लोगों के लिए मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करना अनिवार्य होगा.

"लड़की हूं, लड़ सकती हूं के पोस्टर भी लगाए जाएंगे

पार्टी महिलाओं और लड़कियों के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सामने अपने "लड़की हूं, लड़ सकती हूं. अभियान के पोस्टर भी लगाएगी. सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का  संदेश छात्राओं तक पहुंचाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Delhi-NCR Weather and Pollution Today: दिल्ली की हवा फिर हुई बहुत जहरीली, प्रदूषण लेवल 400 के पार

PSPCL Recruitment 2021: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर भर्तियां, 600 लाइनमैन पदों के लिए इस तारीख के पहले करें अप्लाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget