एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: ऐशबाग रामलीला ग्राउंड में जलेगा 80 फीट का रावण, नहीं जलाया जाएगा कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला

Dussehra Festival: लखनऊ के ऐशबाग रामलीला ग्राउंड में रावण दहन को लेकर खास तैयारियां की गई. इस बार यहां 80 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. रावण दहन का कार्यक्रम शाम 7 बजे किया जाएगा.

Dussehra In Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ में दशहरे को लेकर एक अगल ही किस्म की तैयारियां की जा रही है. आज जगह-जगह रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. रावण दहन का कार्यक्रम ऐशबाग रामलीला ग्राउंड (Aishbagh Ramlila Ground) भी किया जाएगा. इस बार दशहरे पर यहां 80 फीट के रावण का दहन होगा. रावण दहन का कार्यक्रम शाम 7 किया जाएगा. दहन को लेकर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है. 

शाम 7:00 बजे दहन होगा रावण का पुतला  
पूरे देश में आज विजयदशमी धूम है, लोग असत्य पर सत्य की जीत का पर्व आज पूरे हर्षोल्लास  से मना रहे हैं, यूपी की राजधानी ले लखनऊ में भी आज इसको लेकर विशेष तैयारियां हो रही है. ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड में हर साल बड़े स्तर पर विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है. इसकी भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि,  2016 में पीएम मोदी भी यहां के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं. आज होने वाले रावण दहन की तैयारियां समिति ने पूरी कर ली है. ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड में शाम 7:00 बजे रावण के पुतले के दहन किया जाएगा और इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व पूरे देश के साथ लखनऊ में भी धूमधाम से मनाया जाएगा.

नहीं जलेगा मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला
हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला ग्राउंड में रावण दहन के लिए पुतला तैयार हो चुका है . इस बार रावण का पुतला 80 फीट ऊंचाई का बनाया गया है. इस बार समिति ने नया निर्णय लिया है की इस बार वो रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ को नहीं जलाएंगे. समिति का मानना है की जब भगवान प्रभु श्री राम के साथ रावण का युद्ध हो रहा था तो मेघनाथ और कुंभकरण ने रावण को समझाया था कि वह प्रभु है वह श्री राम है, वह ईश्वर का स्वरूप है, रावण को उनकी शरण में चले जाना चाहिए. इसलिए रावण के साथ कुंभकरण और मेगनाथ को नही जलाया जायेगा

क्यों खास है ऐशबाग रामलीला ग्राउंड
ऐशबाग रामलीला ग्राउंड बेहद खास है, यहां की प्रसिद्ध रामलीला गोस्वामी तुलसीदास ने शुरुवात की थी. सोलहवीं शताब्दी के पहले तुलसीदास ने ऐशबाग में रामलीला की शुरुवात की थी. जानकारों के अनुसार ऐशबाग रामलीला समिति की स्थापना 1860 में हुई थी लेकिन इसका इतिहास करीब 400 साल पुराना है. अवध के तीसरे बादशाह अली शाह ने शाही खजाने से रामलीला के लिए मदद भेजी थी. यहां की असली पहचान अवध के नवाब आसिफउददौला ने दी उन्होंने न केवल यहां ईदगाह के लिए जमीन दी बल्कि रामलीला के लिए भी एक साथ बराबर बराबर साढ़े 6 एकड़ जमीन दी,  इसके साथ ही वह खुद भी रामलीला में बतौर पत्र शामिल होते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Dussehra 2023: दशहरा पर इस पक्षी के दर्शन करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत, पुराणों में है विशेष महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget