एक्सप्लोरर

UP News: भूमि घोटाले के आरोपी की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच टीम गठित

Death in Jail: फर्जी भूमि घोटाले के दूसरे मुख्य आरोपी की जेल में मौत से प्रशासन के काने खड़े हो गए है. प्रशासन ने इस मौत की जांच के लिए मजिस्ट्रियल टीम गठित की है.

Uttar Pradesh: गोंडा जेल (Gonda Jail) में फर्जी भूमि घोटाले (Land Scan) के आरोप में बंद एक 70 साल के वयक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोपी मृतक का नाम सालिकराम सिंह था, उसे 24 घंटे पहले फर्जी भूमि घोटाले के आरोप में जेल भेजा गया था. आरोपी की मौत से जेल प्रशासन (Jail Administration) में हड़कंप मचा हुआ है, इस मौत ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है.

मृतक बन्दी परसपुर थाना क्षेत्र के खैरा वृन्दावन गांव का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक वह शातिर किस्म का अपराधी था, उसके विरुद्ध करीब दो दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं. फर्जी भूमि घोटाले का अभियुक्त होने के नाते नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है. अब देखना यह होगा जेल प्रशासन के विरुद्ध भी जांच की आंच आती है कि नहीं.

मौत को लेकर क्या कहा जेलर ने

पूरे मामले में जेलर शिव प्रताप मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम को बंदी सालिकराम सिंह को जेल में दाखिल किया गया था, जहां देर रात उसकी तबियत खराब  हो गयी. उन्होंने आगे बताया कि सूचना पर जेलकर्मियों ने डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया, सुबह 5 बजे के बाद अचानक उसकी तबियत और बिगड़ गई. 

जेलर शिव प्रताप ने बताया कि उसके बाद जेल प्रशासन ने आनन फानन में एम्बुलेंस के जरिये सालिकराम सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस मौत की जांच के लिए मजिस्ट्रियल टीम गठित की गयी है.

आरोपी की परिस्थितियों में हुई मौत ने जेल प्रशासन और भूमि घोटाले को लेकर अनेक सवाल खड़े हो गए हैं. इस घटना से फर्जी भूमि घोटाले के तार उलझते जा रहे हैं क्योंकि इस मामले में दूसरा मास्टरमाइंड था जिसे 24 घंटे पहले ही जेल भेजा गया था.

यह भी पढ़ें:

Prayagraj News: प्रयागराज से चल कर प्रतापगढ़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget